Jharkhand Politics: सरयू राय ने अपने समर्थकों के जेल जाने पर कही बड़ी बात, आप भी जानें
Saryu Roy News Jharkhand Jamshedpur News सरयू राय ने ट्वीट कर कहा कि जनतंत्र में अच्छे का समर्थन करने और गलत का विरोध करने में राजनीतिक कार्यकर्ताओं का जेल जाना परिपक्वता प्रदान करने वाले प्रशिक्षण की तरह है।
रांची, डिजिटल डेस्क। सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा के चार कार्यकर्ताओं के जेल जाने पर सरयू राय ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि अच्छे का समर्थन करने और गलत का विरोध करने पर जेल जाना राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण की तरह है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनतंत्र में अच्छे का समर्थन करने और गलत का विरोध करने में राजनीतिक कार्यकर्ताओं का जेल जाना परिपक्वता प्रदान करने वाले प्रशिक्षण की तरह है। भूल-चूक, लेनी-देनी के बारे में आत्म चिंतन का अवसर है। जेल यात्रा का मकसद जनहित में होने पर कार्यकर्ता न्यायालय से बाइज्जत बरी होते हैं।
उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा खनिज की खरीद-बिक्री के लिए कंपनी बनाए जाने पर भी टिप्पणी की है। कहा है कि सरकार द्वारा राज्य अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड बनाने का निर्णय एक सही कदम है, बशर्ते खनन क्षेत्र में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा को ध्यान में रखकर इस कंपनी के पेड-अप कैपिटल एवं शेयर पूँजी का निर्धारण हो और इसके संचालन में पेशेवर तरीका अपनाया जाए।
बता दें पूर्वी ङ्क्षसहभूम के बर्मामाइंस क्षेत्र में रघुवर दास के शिलापट पर सरयू राय की पार्टी के कार्यकर्ता ने कालिख पोत दी थी। इसके बाद भाजपा ने इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने कमल किशोर अग्रवाल, दुर्गा राव, रंजीत कुमार और गोल्डेन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने इन चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। हालांकि इस निर्णय का सरयू राय के समर्थकों ने विरोध किया। नौ फरवरी को दोनों पक्ष के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था।