Move to Jagran APP

3.17 किलो दही खा संजय कुमार सिंह ने पाया पहला इनाम

जागरण संवाददाता रांची झारखंड राज्य दुग्ध उत्पादक सहकारी महासंघ (जेएमएफ) के मेधा ब्रांड

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 08:20 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 08:20 PM (IST)
3.17 किलो दही खा संजय कुमार सिंह ने पाया पहला इनाम
3.17 किलो दही खा संजय कुमार सिंह ने पाया पहला इनाम

जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड राज्य दुग्ध उत्पादक सहकारी महासंघ (जेएमएफ) के मेधा ब्रांड के द्वारा दही खाओ, इनाम पाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

पुरुष वर्ग में संजय कुमार सिंह ने 3.17 किलो ग्राम दही खाकर पहला स्थान पाया। वहीं महिला वर्ग में पूनम कुमारी 1.54 किलो दही खा कर पहले नंबर पर रहीं।

प्रतियोगिता में तीन मिनट में सबसे ज्यादा दही खाने वाले प्रतिभागी को विजेता घोषित करना था। इस का आयोजन तीन चरणों में किया गया जिसमें पुरुष, महिला और वरिष्ठ नागरिक का ग्रुप शामिल था। प्रतियोगिता में एमडी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि मेधा का लक्ष्य लोगों को शुद्ध खाद्य उपलब्ध करना है। दूध को एक सम्पूर्ण आहार के रूप में मानकर दैनिक जीवन में हमारे द्वारा उपयोग किया जा रहा है क्योंकि दूध पौष्टिकता का मूलभूत आधार है एवं डेयरी उत्पाद उच्च गुणवत्ता के होते है जिससे हमारा स्वस्थ अच्छा रहता है। प्रतियोगिता में महिला ग्रुप में कोकर के आदर्श नगर की पूनम देवी को प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं कोकर की ही मंजूषा देवी दूसरा पुरस्कार और मेन रोड निवासी पूनम सिंह को तीसरा पुरस्कार मिला। पुरुष ग्रुप में महिला बटालियन के हवलदार संजय कुमार सिंह को पहला पुरस्कार मिला। वहीं दूसरा पुरस्कार मुकेश कुमार और तीसरा पुरस्कार सिकिदारी निवासी राम कुमार महतो को दिया गया। वरिष्ठ नागरिक ग्रुप में मोहन प्रकाश मिश्रा पहले नंबर पर

वरिष्ठ नागरिक ग्रुप में 1.50 किलो दही खाकर पीपी कंपाउंड के रहने वाले मोहन प्रकाश मिश्रा पहले नंबर पर रहे। इसके साथ ही दूसरे स्थान पर तुपुदाना के मनोज कुमार चौधरी और तीसरी स्थान पर बुढ़मू के रहने जय प्रकाश जायसवाल रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.