Move to Jagran APP

राज्यसभा चुनावः झारखंड में संबित पात्रा हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार

संबित पात्रा का झारखंड से गहरा रिश्ता है। मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले पात्रा का जन्म धनबाद में हुआ था।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 01:29 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 05:00 PM (IST)
राज्यसभा चुनावः झारखंड में संबित पात्रा हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार
राज्यसभा चुनावः झारखंड में संबित पात्रा हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपने सियासी गणित बैठाना शुरू कर दिया है। इस बीच, चर्चा है कि भाजपा अपने प्रमुख मीडिया फेस रहे प्रवक्ता संबित पात्रा को झारखंड से राज्यसभा चुनाव में उतार सकती है। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के झारखंड से राज्यसभा भेजने की चर्चा जोरों पर थी। कहा जा रहा है कि पार्टी प्रधान को महाराष्ट्र से बतौर राज्यसभा प्रत्याशी उतार सकती है।

loksabha election banner

राज्यसभा चुनाव के लिए 23 मार्च को वोट डाले जाएंगे, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 मार्च है। स्पष्ट तस्वीर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से एक या दो दिन पूर्व साफ होगी। संबित पात्रा का झारखंड से गहरा रिश्ता है। मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले पात्रा का जन्म धनबाद में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चिन्मया विद्यालय बोकारो से की है।

झारखंड में जिन दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होने हैं उन दोनों पर ही फिलहाल विपक्ष काबिज है। कांग्रेस सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू और झामुमो के संजीव कुमार का कार्यकाल तीन मई को समाप्त हो रहा है।

राज्यसभा चुनाव में झारखंड कोटे से खाली हो रही दोनों सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी या एक पर इस बारे में प्रदेश नेतृत्व को अभी तक केंद्रीय नेतृत्व से निर्देश नहीं मिला है। राज्यसभा चुनाव के साफ सुथरा गणित को यदि देखें तो सत्ता पक्ष और विपक्ष (यदि एकजुट रहता है तो) के खाते में एक-एक सीट जाती दिखाई देती है। हालांकि वर्ष 2016 के चुनाव में भी पर्याप्त संख्या बल न होने के बावजूद भाजपा ने दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन यह चुनाव खासा विवादित रहा था।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.