Move to Jagran APP

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने 101 कन्याओं का किया पूजन, क्षेत्र संघचालक हुए शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर की ओर से मंगलवार को कन्या पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 02:11 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:17 AM (IST)
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने 101 कन्याओं का किया पूजन, क्षेत्र संघचालक हुए शामिल

जासं, रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर की ओर से मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर की सेवा बस्ती में 101 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र संघ चालक सिद्धनाथ सिंह, सह क्षेत्र संघ चालक देवब्रत पाहन, रांची महानगर सह संघ चालक सत्यनारायण कंठ, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष रिषि शाहदेव, विभाग सेवा प्रमुख कन्हैया, महानगर सेवा प्रमुख अक्षय प्रसाद सिंह, नगर कार्यवाह संजय चौधरी, सुजीत सिंह आदि उपस्थित थे। मौके पर सिद्धनाथ सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आरएसएस समरस समाज बनाने को कृतसंकल्प है। संघ के स्वयं सेवक निस्वार्थ भाव से देश हित में जुटे हुए हैं।

loksabha election banner

इधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर सेवा विभाग की ओर से मंगलवार को चडरी बस्ती, रूगरीगढा एवं खोरहाटोली सेवा बस्तियों के जरूरत मंद बच्चों के बीच उपहार सामग्री बांटे। 150 बच्चों के बीच कलर पेंसिल, टूथपेस्ट, टूथब्रश एवं बन ब्रेड आदि वितरण किया गया। मौके पर शिवाजी नगर कार्यवाह विजय कुमार, अक्षय प्रसाद सिंह, व्यवस्था प्रमुख मनोरंजन दास, रवि मुंडा, अजय चौधरी, अमितेश कुमार, चंदन लोहरा आदि उपस्थित थे।

साइबर सुरक्षा पर वेबिनार 22 को

जागरण संवाददाता रांची : आइईटीई विश्वविद्यालय रांची के द्वारा साइबर सुरक्षा एवं साइबर फारेंसिक विषय पर 22 अक्टूबर को एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। वेबिनार के मुख्य वक्ता भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा को-आर्डिनेटर लेफ्टिनेंट जनरल डा. राजेश पंत होंगे। जबकि अन्य प्रमुख वक्ताओं में प्रेसिडेंट आइईटीई नई दिल्ली प्रोफेसर डब्लू बेकल एवं डा. शिवकुमार वैज्ञानिक आइआइटी नई दिल्ली शामिल होंगे। आइटीआई विश्वविद्यालय के निदेशक केके ठाकुर पूर्व महाप्रबंधक बीएसएनएल रांची ने बताया कि किस प्रकार से इंटरनेट द्वारा जो भारत की सुरक्षा पर खतरा है, उससे बचा जाए, साथ ही साथ जो साइबर अपराधी हैं, उनके खिलाफ सबूत कैसे प्राप्त किया जाए, इस थीम पर वेबिनार पर चर्चा होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.