Move to Jagran APP

संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों ने किया पूर्वाभ्‍यास

संघ प्रमुख मोहन भागवत मोरहाबादी स्थित पद्मश्री रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 20 फरवरी को पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों एवं शहर के गण्यमान्य पुरुष एवं महिलाओं को संबोधित करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 10:26 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 10:26 AM (IST)
संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों ने किया पूर्वाभ्‍यास
संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों ने किया पूर्वाभ्‍यास

रांची, जासं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से 20 फरवरी को संघ समागम का आयोजन होगा। डॉ. रामदयाल मुंडा फुटबॉल मैदान में प्रस्तावित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को सरसंघचालक मोहन भागवत संबोधित करेंगे। वे 19 फरवरी को रांची पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक ही भाग लेंगे। निवारणपुर स्थित प्रांत कार्यालय में गणवेश के सभी सामान मिल रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर रविवार को रांची महानगर के स्वयंसेवकों ने मॉक ड्रिल किया। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रविशंकर, महानगर संघचालक पवन मंत्री, प्रांत व्यवस्था प्रमुख प्रेम अग्रवाल, प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख हरिनारायण, महानगर कार्यवाह धनंजय सिंह सहित 1500 से ज्यादा स्वयंसेवक उपस्थित थे।

loksabha election banner

पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों का हो रहा रजिस्ट्रेशन

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिन स्वयंसेवकों का पूर्ण गणवेश है, उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। उस दिन प्रवेश पत्र देखकर ही कार्यक्रम में शामिल होने दिया जाएगा। शहर के जिन लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है उन्हें भी प्रवेश पत्र दिया जा रहा है। बिना प्रवेशपत्र के कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जानकारी के अनुसार अब तक 1800 स्वयंसेवकों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

23 फरवरी तक रांची में रहेंगे संघ प्रमुख

 संघ प्रमुख 23 फरवरी तक रांची में रहेंगे। इस दौरान वे अलग-अलग बैठकों में भाग लेंगे। संगठनात्मक दृष्टि से वर्ष में एक बार क्षेत्र के अनुसार पूरे देश का प्रवास सरसंघचालक करते हैं। झारखंड में दो वर्ष बाद इस तरह की बैठक में संघ प्रमुख आ रहे हैं। इस बैठक में झारखंड एवं बिहार के प्रांत स्तर के अधिकारी भाग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.