Move to Jagran APP

RSS: विद्या भारती में मुकेश नंदन व रामअवतार नारसरिया को मिला क्षेत्र का दायित्व

वर्तमान क्षेत्र मंत्री डॉ. कमल किशोर सिन्हा को विद्या भारती के राष्ट्रीय सह मंत्री का दायित्व दिया गया। क्षेत्र के अध्यक्ष नंद कुमार इंदु को समिति में आमंत्रित सदस्य रखते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रंजीत कुमार वर्मा को उत्तर पूर्व क्षेत्र (झारखंड-बिहार) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 09:42 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 09:42 PM (IST)
RSS: विद्या भारती में मुकेश नंदन व रामअवतार नारसरिया को मिला क्षेत्र का दायित्व
विद्या भारती में मुकेश नंदन व रामअवतार नारसरिया को नया दायित्व मिला। जागरण

रांची (जागरण संवाददाता) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अनुषांगिक संगठन विद्या भारती के उत्तर पूर्व क्षेत्र (झारखंड -बिहार) में संगठनात्मक बदलाव हुआ है। झारखंड के प्रदेश सचिव मुकेश नंदन को झारखंड-बिहार का क्षेत्र सचिव व झारखंड के प्रदेश मंत्री रामअवतार नारसरिया को क्षेत्र मंत्री बनाया गया है। गोपेश कुमार घोष को झारखंड-बिहार का सह सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं उत्तर बिहार की लोक शिक्षा समिति से जुड़े अजय तिवारी को झारखंड का सह सचिव बनाया गया है। वर्तमान क्षेत्र सचिव दिलीप कुमार झा सेवानिवृत्त हो गए हैं।

loksabha election banner

वहीं वर्तमान क्षेत्र मंत्री डॉ. कमल किशोर सिन्हा को विद्या भारती के राष्ट्रीय सह मंत्री का दायित्व दिया गया। क्षेत्र के अध्यक्ष नंद कुमार इंदु को समिति में आमंत्रित सदस्य रखते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रंजीत कुमार वर्मा को उत्तर पूर्व क्षेत्र (झारखंड-बिहार) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अभी झारखंड एवं बिहार में विद्या भारती की ओर से लगभग 700 विद्यालय संचालित हैं। वहीं बाल संस्कार केंद्र एवं एकल विद्यालय 3000 चल रहे हैं।  नया दायित्व मिलने के बाद रामअवतार नारसरिया ने कहा कि कोरोना के कारण तो अभी ऑनलाइन बैठकें चल रही हैं। जब स्थिति ठीक होगी तो बिहार में भी प्रवास शुरू करेंगे। वहीं मुकेश नंदन नेे कहा कि दोनों राज्यों में संचालित विद्या भारती के स्कूलों को और बेहतर करने के लिए काम करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.