Move to Jagran APP

RSS Foundation Day: आरएसएस के स्थापना दिवस पर देश को संबोधित करेंगे मोहन भागवत, नागपुर में होगा कार्यक्रम

RSS Foundation Day Jharkhand News नागपुर में 15 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से कार्यक्रम का प्रसारण होगा। आरएसएस के फेसबुक यूट्यूब और ट्विटर पेज से प्रसारण होगा। संघ प्रमुख शस्त्र पूजन करने के बाद स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 07:54 AM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 09:50 AM (IST)
RSS Foundation Day: आरएसएस के स्थापना दिवस पर देश को संबोधित करेंगे मोहन भागवत, नागपुर में होगा कार्यक्रम
RSS Foundation Day, Jharkhand News नागपुर में 15 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से कार्यक्रम का प्रसारण होगा।

रांची, [संजय कुमार]। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डाक्टर मोहन भागवत संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर विजयादशमी के दिन पूरे देश को संबोधित करेंगे। नागपुर महानगर की ओर से 15 अक्टूबर शुक्रवार को यह कार्यक्रम सुबह आठ बजे से नागपुर के रेशिम बाग स्थित संघ मुख्यालय में होगा। इस बार कार्यक्रम मैदान में होगा, लेकिन स्वयंसेवकों की संख्या कम रहेगी। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले वर्ष विजयादशमी उत्सव हाल में मनाया गया था।

loksabha election banner

संघ प्रमुख शस्त्र पूजन करने के बाद स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल होंगे। इसका सीधा प्रसारण आरएसएस के फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब के साथ-साथ कई टीवी चैनलों द्वारा किया जाएगा। इस बार संघ प्रमुख अपने संबोधन में स्वतंत्रता काअमृत महोत्सव, कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी, स्वदेशी भाव आदि विषयों पर बात रख सकते हैं।

96वां स्थापना दिवस मनाएगा संघ

इस बार आरएसएस अपना 96वां स्थापना दिवस मनाएगा। 1925 में विजयादशमी के दिन ही नागपुर में संघ की स्थापना हुई थी। संघ के छह प्रमुख उत्सवों में से एक इस उत्सव को देश एवं विदेश में लगने वाली शाखाओं में मनाया जाता है। इस दिन संघ प्रमुख के होने वाले उद्बोधन का स्वयंसेवकों के साथ-साथ समाज, सरकार और दूसरे देश की सरकारों को भी इंतजार रहता है। अपने संबोधन में संघ प्रमुख जिन बातों को कहते हैं, संघ अगले एक वर्ष तक उन्हीं विषयों को लेकर काम करता है।

अधिक से अधिक स्थानों पर मनाया जाएगा विजयादशमी उत्सव

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के कारण इस बार संघ ने देश में अधिक से अधिक स्थानों पर स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया है। स्थानीय प्रशासन की अनुमति से कई स्थानों पर इस बार पथसंचलन भी निकालने की तैयारी की गई है। पिछले वर्ष पथ संचलन नहीं निकाला गया था। देश के कई प्रांतों ने तय किया है कि इस बार देश में महानगरों की सभी बस्तियों में अलग-अलग दिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। समाज के अधिक से अधिक लोगों को इसमें आमंत्रित किया जाए। खास कर राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले परिवारों को कार्यक्रम में बुलाने पर जोर दिया जा रहा है।

झारखंड में स्वयंसेवकों ने कई स्थानों पर मनाया विजयादशमी उत्सव

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने रांची सहित पूरे झारखंड के कई स्थानों पर विजयादशमी उत्सव मनाया। कई स्थानों पर पथसंचलन निकाला गया। रविवार को रांची शहर के सात स्थानों पर विजयादशमी उत्सव मनाया गया। इस बार शहर में सभी बस्तियों में शस्त्र पूजन के साथ विजयादशमी उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है।

सभी नगरों ने अपनी सुविधानुसार अलग-अलग दिन कार्यक्रम करने का तय किया है। रविवार को शिवाजी नगर, कोकर के इंद्रप्रस्थ बैंक्‍वेट हॉल, गौतम बुद्ध नगर के डीएवी पब्लिक स्कूल, विद्या नगर, केशव नगर धुर्वा के ब्रह्मïचारी आश्रम मैदान, श्रीराम नगर के शास्त्री मैदान चुटिया, बिरसा नगर के लटमा स्थित स्कूल, गुरुगोविंद सिंह नगर के बिरला मैदान और चाणक्य नगर के वनवासी कल्याण आश्रम आरोग्य भवन में शस्त्र पूजन किया गया। फिर स्वयंसेवकों को वक्ताओं ने संबोधित किया।

रांची महानगर कार्यवाह विजय कुमार ने बिरसा नगर में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक समरसता के लिए मिलकर प्रयास करना है। उधर रांची महानगर बौद्धिक प्रमुख आनंद दुबे ने कोकर में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इसके बाद कई स्थानों पर 12 अक्टूबर को और कुछ जगहों पर विजयादशमी के दिन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.