Move to Jagran APP

Vijayadashami: संघ प्रमुख मोहन भागवत विजयादशमी उत्सव पर 25 को देश को करेंगे संबोधित

Vijayadashami Durga Puja आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने कहा कि संघ प्रमुख के संबोधन को दूरदर्शन सुदर्शन चैनल के साथ-साथ दूसरे कई चैनलों पर भी प्रसारित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी यह उपलब्‍ध होगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 01:32 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 01:35 PM (IST)
Vijayadashami: संघ प्रमुख मोहन भागवत विजयादशमी उत्सव पर 25 को देश को करेंगे संबोधित
राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ क प्रमुख मोहन भागवत। फाइल फोटो

रांची, [संजय कुमार]। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस व विजयादशमी उत्सव के अवसर पर सरसंघचालक डा. मोहन भागवत 25 अक्टूबर को स्वयंससेवकों के साथ-साथ पूरे देश को संबोधित करेंगे। सुबह आठ बजे संबोधन शुरू होगा। आरएसएस के फेसबुक, ट्विटर व यूट्यूब आरएसएसओआरजी पर इसे ऑनलाइन प्रसारित किया जाएगा। 

loksabha election banner

आरएसएस के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने कहा कि संघ प्रमुख के संबोधन को दूरदर्शन, सुदर्शन चैनल के साथ-साथ दूसरे कई चैनलों पर भी प्रसारित किया जाएगा। नागपुर में आयोजित यह कार्यक्रम इस बार मैदान में नहीं आयोजित करके डाॅक्टर हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर के हाॅल में होगा। कार्यक्रम में बाहर से किसी विशिष्ट अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया है।

पूर्ण गणवेश में शामिल होंगे स्वयंसेवक

आरएसएस के छह प्रमुख उत्सवों में से एक विजयादशमी उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल होंगे। नागपुर सहित पूरे देश में अधिकतर जगहों पर कार्यक्रम कैंपस में ही होंगे। एक जगह पर अधिक से अधिक 40 से 50 स्वयंसेवक ही उपस्थित रहेंगे। इसलिए कम संख्या में ज्यादा स्थानों पर कार्यक्रम किए जाएंगे।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार कार्यक्रम देखने के लिए समाज के लोगों को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। कार्यक्रम भी अधिक से अधिक एक घंटे का ही होगा। सभी स्थानों पर संघ के एक पदाधिकारी शस्त्र पूजन करेंगे। फिर उनका संबोधन होगा। सभी स्वयंससेवकों को मास्क पहनकर आना अनिवार्य है। कार्यक्रम में 6 फीट की दूरी पर सभी खङे होंगे।

रांची में 21 स्थानों पर होगा कार्यक्रम

रांची महानगर के कार्यवाह धनंजय सिंह ने कहा कि रांची महानगर में 21 स्थानों पर विजयादशमी उत्सव के कार्यक्रम होंगे। 25 अक्टूबर को ही सभी स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्वयंससेवकों से मास्क के साथ पूर्ण गणवेश में आने को कहा गया है। बाहरी लोगों को नहीं बुलाया गया है। इस बार कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रसाद का भी वितरण नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.