Move to Jagran APP

संघ मंत्र देकर रांची से रवाना हुए सरसंघचालक डाॅ मोहन भागवत Ranchi News

अपने तीनदिवसीय दौरे की समाप्ति के बाद राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ मोहन भागवत गुरुवार सुबह रांची एयरपोर्ट से नागपुर के लिए रवाना हो गए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 10:11 AM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 10:02 PM (IST)
संघ मंत्र देकर रांची से रवाना हुए सरसंघचालक डाॅ मोहन भागवत Ranchi News
संघ मंत्र देकर रांची से रवाना हुए सरसंघचालक डाॅ मोहन भागवत Ranchi News
रांची, जासं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे के अंतिम दिन गुरुवार को रांची में संघ के पदाधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन के काम में और तेजी लाने को कहा। रामरेखाधाम में चल रहे कामों की सराहना करते हुए कहा कि वे लोग अपने स्तर से तो काम कर रहे हैं, परंतु हम लोगों को भी वहां पर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में कार्य शुरू करना चाहिए। इससे इलाके में और बदलाव आएगा।
अभी परिस्थितियां अनुकूल हैं। अपने काम के बल पर हम लोगों का दिल जीत सकते हैं और उस इलाके में फिर से भारतीय संस्कृति का ध्वज फहरा सकते हैं। गुरुवार की सुबह रांची में प्रांत, रांची विभाग एवं रांची महानगर के पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक के दौरान चर्चा करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि सभी लोग मिलकर अच्छा काम करेंगे तो काम और अच्छा होगा। समाज में संघ की स्वीकार्यता बढ़ी है। जरूरत है लोगों को अपने से जोडऩे की, अपने अच्छे कामों को समाज में बताने की।
उन्होंने रांची महानगर में चल रहे संघ के कार्यों के बारे में भी जाना। संघ प्रमुख ने रांची में संगठन के पदाधिकारियों को सिमडेगा के रामरेखाधाम में सेवा भारती के माध्यम से और काम शुरू करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सेवा भारती का रांची के जोन्हा में काम चल रहा है, उसी तरह से रामरेखाधाम में भी काम शुरू किया जाए। इसके बाद वे वाया कोलकाता नागपुर के लिए रवाना हो गए। शाम में वे नागपुर पहुंच गए।



संघ प्रमुख के दौरे से इलाके में आएगा बदलाव
बुधवार को कार्यक्रम के दौरान रामरेखाधाम के उपसंचालक उमाकांत दास ने अपने संबोधन में कहा कि 1947 में यहां 99 फीसद हिंदू थे, जो आज घटकर 33 ïफीसद रह गए हैं। सिमडेगा जिले में हिंदू अब अल्पसंख्यक हो चुके हैं। इसपर संघ प्रमुख ने कहा था कि हम कितना थे और कितना रह गए, इसकी चर्चा करने की जरूरत अब नहीं है। हम आप सभी मिलकर काम करेंगे तो इस इलाके में फिर से बदलाव आएगा और भारतीय संस्कृति का ध्वज इस इलाके में फिर से फहराएगा। वैसे तो वहां पर धाम की ओर से गठित हिंदू धर्म रक्षा समिति लोगों के जीवन में बदलाव लाने के साथ-साथ घर वापसी का अभियान भी समय-समय पर चलाते रहती है। संघ प्रमुख मोहन भागवत के आगमन से लोगों में जो उत्साह आया है, उससे इस अभियान में और तेजी आएगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.