Move to Jagran APP

आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर कहीं खुशी तो कहीं गम, झारखंड कांग्रेस नेता ने लगाए गंभीर आरोप

RPN SINGH JOIN BJP आरपीएन सिंह के बीजेपी के शामिल होने पर झारखंड कांग्रेस में मची उथल-पुथल झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि अच्छा हुआ आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल हो गए उनके रहने से कांग्रेस को नुकसान ही था।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 05:53 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 05:53 PM (IST)
आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होने पर कहीं खुशी तो कहीं गम, झारखंड कांग्रेस नेता ने लगाए गंभीर आरोप
RPN Singh Join BJP, आरपीएन सिंह के बीजेपी में शामिल होेते ही हमलावर हुई कांग्रेस

रांची, जागरण संवाददाता। झारखंड कांग्रेस प्रभारी रहे आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले जाने पर कांग्रेसियों ने खुशी जताई है। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि मैं शुरू से कहता आया, कि यह व्यक्ति भाजपा का घुसपैठिया है, जो पूरी टीम को बर्बाद कर देगा. आलाकमान ने मेरी बातों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया। आज इन्होंने अपना चेहरा दिखा ही दिया। आरपीएन सिंह जैसे लोग ही पार्टी को अंदर से खोखला कर रहे थे। टिकट से लेकर पद पाने के लिए बोली लगती थी। खुलेआम वसूली का खेल चलता था। ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देने वाले लोग के चले जाने से आज कांग्रेसी राहत महसूस कर रहे है।

loksabha election banner

आरपीएन सिंह पर झारखंड कांग्रेस के नेताओं का गंभीर आरोप

आगे उन्होंने कहा कि सिर्फ एक व्यक्ति ने पूरे झारखंड में कांग्रेस के संगठन को अस्त व्यस्त कर दिया था। जिसने पैसा पहुंचाया, उसकी योग्यता को जांचे परखे बिना पद दे दिया। वैसे लोग जिन्होंने अपनी सारी जिंदगी कांग्रेस की सेवा में लगा दिया, उसे एक साजिश के तहत किनारे कर दिया। ऐसा मकड़जाल बुनकर रखा था, कि आलाकमान तक सही बात भी नहीं पहुंच पाती थी। इसका नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस पार्टी दिन प्रतिदिन कमजोर होती चली गई। अंसारी ने कहा कि समय बहुत नहीं निकला है। अभी भी सुधरने का समय है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मेहनत करें.एक बार फिर से काग्रेस अधिक मजबूती से उभरेगी। आलाकमान से यह अनुरोध किया कि आरपीएन सिंह के कार्यों की समीक्षा करे और आवश्यक बदलाव करें।

वहीं बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने आरपीएन सिंह के बाजपा में शामिल होने का स्वागत किया और कहा कि उनका फैसला स्वागत योग्य है

वहीं सीपी सिंह ने कहा कि आज पीएम मोदी के काम से प्रभावित होकर दूसरे दलों के लोग भी बीजेपी के साथ आ रहे हैं, जो ये दर्शाता है कि पीएम मोदी के लिए देश सर्वप्रथम है

वहीं रांची से बीजेपी के सांसद संजय सेठ ने कहा कि आरपीएन सिंह का बीजेपी में शामिल होना, इस बात के संकेत हैं कि अब भारत कांग्रेस मुक्त की ओर आगे बढ़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.