लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, किडनी 37% कर रही काम- ब्लड में इंफेक्शन
रांची के रिम्स में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत एक बार फिर से नासाज हो गई है। उनका इलाज कर रहे चिकित्सक ने उनकी हालत को लेकर चिंता जताई है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 01:55 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 07:31 PM (IST)
रांची, जासं। चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। रांची के रिम्स में बीते एक साल से अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे लालू की किडनी लगभग बेकार होने के कगार पर पहुंच गई है। उनका इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ डीके झा ने शनिवार को बताया कि लालू प्रसाद की किडनी क्रिटिकल स्टेज में है। लंबे समय से उनकी किडनी 50 फीसद काम कर रही थी, लेकिन अब यह केवल 37 फीसद ही काम कर रही है। यह उनकी तबीयत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
रिम्स में लालू प्रसाद यादव की देखरेख कर रहे चिकित्सक डॉ. झा ने कहा कि उनके ब्लड में भी इंफेक्शन पाया गया है। ब्लड प्रेशर भी काफी गिर गया है। डॉक्टर ने लालू की हालत को अनस्टेबल बताते हुए कहा कि बीते दिन उन्हें एक फोड़ा हो गया था, जिसकी वजह से फिर से संक्रमण उभर आया है। साप्ताहिक जांच में यह पाया गया कि उनकी किडनी 50 फीसद से घटकर महज 37 फीसद काम कर रही है। इंफेक्शन से निबटने के लिए फिलहाल उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही है।
चलने फिरने में भी हो रही परेशानी
डॉक्टरों की मानें तो इस हफ्ते लालू की सेहत में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। उन्हें चलने-फिरने में भी तकलीफ हो रही है। उनकी तबीयत पर नजदीकी नजर रखी जा रही है। बताया गया कि इंफेक्शन की वजह से किडनी फंक्शन डिटोरेट कर गया है। रक्तचाप अस्थिर होने के बाद उनकी दवाएं घटाएं गई है। डॉक्टर ने कहा कि उम्मीद है कि लालू जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें