Move to Jagran APP

Lockdown Update: झारखंड के ब्राह्मणों, दर्जी-धोबी, हजाम-मोची को मिलेगी आर्थिक सहायता

Lockdown Update. मंत्री डा. उरांव लोहरदगा परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा मनरेगा और कृषि विभाग की समीक्षा की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2020 08:56 AM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2020 01:41 AM (IST)
Lockdown Update: झारखंड के ब्राह्मणों, दर्जी-धोबी, हजाम-मोची को मिलेगी आर्थिक सहायता
Lockdown Update: झारखंड के ब्राह्मणों, दर्जी-धोबी, हजाम-मोची को मिलेगी आर्थिक सहायता

लोहरदगा, जासं। कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण उत्पन्न स्थिति को लेकर सरकार ने झारखंड राज्य में कर्मकांडी ब्राह्मणों, हजाम, मोची, दर्जी और धोबी को आर्थिक सहायता देने की योजना तैयार की है। लोहरदगा के विधायक सह राज्य के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन में ब्राह्मण, हजाम, मोची, दर्जी और धोबी समाज के लोगों के आय का स्रोत बंद है। इसे लेकर इन्हें सरकार विशेष तरह की सुविधा मुहैया कराने की योजना बना रही है, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके।

loksabha election banner

इससे पहले मंत्री डा. उरांव ने लोहरदगा परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा, मनरेगा और कृषि विभाग की समीक्षा की। इसमें सरकार द्वारा आपदा मद में दी गई राशि का किस-किस मद में कितना राशि खर्च और जरूरत के बारे में जाना। मनरेगा की समीक्षा करते हुए मजदूर हित में क्या-क्या काम चल रहा है, कितना मजदूरों को इसका लाभ मिला है, इसकी जानकारी ली।

कृषि की समीक्षा में लॉकडाउन में कृषि कार्य की प्रगति, कृषि विभाग किसानों को कैसे लाभ पहुंचा रही है, क्या-क्या तैयारी की है, इस पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने लॉकडाउन-2 में दुकान खुलने पर भी चर्चा की। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के विभाग, झारखंड सरकार ने लॉकडाउन की वजह से गरीब व निर्धन व्यक्ति की जरूरत को देखते हुए लोहरदगा जिले में तीन विशिष्ट दाल-भात केंद्र खोलने की स्वीकृति देने की जानकारी उपायुक्त आकांक्षा रंजन को देते हुए मंत्री ने इससे संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।

इधर मंत्री के निर्देश के बाद उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने बताया कि लोहरदगा में यह केंद्र सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के साथ नगर और कुडू प्रखंड में खुलेंगे। यहां पर प्रतिदिन 200 लोगों को एक समय का निश्शुल्क भोजन मिलेगा। यह दाल-भात केंद्र शहर के महादेव टोली नवाडीपाड़ा लोहरदगा में ज्योति महिला मंडल द्वारा चलाया जाएगा। जबकि लोहरदगा ग्रामीण क्षेत्र में सदर प्रखंड के हेसल चौक स्थित पुराना सामुदायिक भवन में मां लक्ष्मी आजीविका सखी मंडल द्वारा केंद्र का संचालन किया जाएगा, जबकि कुडू प्रखंड के उमरी गांव में होलिका महिला मंडल केंद्र का संचालन करेगी। उक्त सभी केंद्रों में प्रतिदिन 200 लोगों को एक समय का भोजन निश्शुल्क मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.