Move to Jagran APP

RIMS Ranchi: अकेली जूनियर डॉक्टर को देर रात सीनियर रेजिडेंट ने दबोचा, दुष्कर्म का प्रयास

आरोपित डॉक्टर रिम्‍स के एनेस्थीसिया विभाग में सीनियर रेजिडेंट है। वह काफी समय से पीजी डॉक्टर को परेशान कर रहा था। गुरुवार को ड्यूटी के दौरान उसने दुष्‍कर्म का प्रयास किया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 04:42 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 02:08 AM (IST)
RIMS Ranchi: अकेली जूनियर डॉक्टर को देर रात सीनियर रेजिडेंट ने दबोचा, दुष्कर्म का प्रयास
RIMS Ranchi: अकेली जूनियर डॉक्टर को देर रात सीनियर रेजिडेंट ने दबोचा, दुष्कर्म का प्रयास

रांची, जासं। रिम्स की एक जूनियर डॉक्टर के साथ गुरुवार देर रात रिम्स के ही एक सीनियर रेजिडेंट ने छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास किया है। घटना गुरुवार की है। पीड़िता डॉक्टर रिम्स के ही एक विभाग में पीजी की पढ़ाई कर रही है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित एनेस्थीसिया विभाग में एसआर है। लंबे समय से वह उक्त डॉक्टर के पीछे पड़ा हुआ था। काफी समय से उसे परेशान करता था।

loksabha election banner

गुरुवार को पीजी छात्रा जब ड्यूटी पर थी तभी सीनियर रेजिडेंट ने मौका देखकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब पीजी छात्रा शोर करने लगी, इस दौरान उस डॉक्टर ने उसका मुंह बंद कर दुष्कर्म का भी प्रयास किया। मामले को लेकर पीड़िता ने देर रात बारियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मामले को लेकर देर शाम काफी संख्या में जूनियर डॉक्टर निदेशक कार्यालय भी पहुंचे थे। जहां जूनियर डॉक्टरों ने आरोपित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। रिम्स प्रबंधन ने भी उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.