RIMS Ranchi News: रिम्स व सदर अस्पताल जाने वाले मरीज ध्यान दें, यहां देखें ओपीडी में बैठने वाले डाक्टरों की लिस्ट
Jharkhand Hindi News RIMS OPD Doctor List रिम्स में दो पाली में डाक्टर बैठते हैं। यहां मेडिसिन न्यूरो व सर्जिकल ओपीडी में काफी भीड़ रहती है। रांची सदर अस्पताल में मुख्य रूप से गायनी और बच्चों के इलाज की पूर्ण व्यवस्था है।
रांची, जासं। रिम्स रांची के ओपीडी में दिखाने के लिए सुबह 9 बजे से ही टिकट काउंटर खुल जाता है। यहां मरीजों की कतार लगनी शुरू हो जाती है। यहां रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से मरीज आते हैं। दिन के एक बजे तक ओपीडी सेवा चलती है, फिर दूसरी पाली में 2 बजे से शाम 5 बजे तक डॉक्टर बैठते हैं। यहां मेडिसिन, न्यूरो व सर्जिकल ओपीडी में काफी भीड़ लग जाती है। मरीज दिखाने के लिए लंबी कतार मे लगे रहते हैं। कोविड के कारण हर एक घंटे में 10 मरीजों की पर्ची काटी जा रही है।
वहीं सदर अस्पताल में भी किसी भी तरह के मरीजों को इमरजेंसी में दिखाया जा सकता है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग में भर्ती किया जाएगा। सिविल सर्जन बताते हैं कि अस्पताल में मुख्य रूप से गायनी और बच्चों के इलाज की पूर्ण व्यवस्था है। यहां गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री जननी योजना का लाभ भी दिया जाता है। गायनी विभाग में भी 24 घंटे डाक्टर मौजूद रहते हैं, जिन्हें रोस्टर के हिसाब से रखा गया है। रिम्स और सदर में कोरोना वैक्सीन दिया जा रहा है। साथ ही इन दोनों जगहों पर बच्चों के लिए निशुल्क वैक्सीन की व्यवस्था रहती है।
रिम्स
मेडिसिन - डॉ. सीबी शर्मा
सर्जरी - डॉ. शीतल मलूआ
ऑर्थोपेडिक - डॉ. जीके गुप्ता
न्यूरो सर्जरी - डॉ. अनिल कुमार
गायनी डिपार्टमेंट - डॉ. बी मोइत्रा
पेडियाट्रिक्स - डॉ. एके चौधरी
स्किन डिपार्टमेंट - डॉ. डीके मिश्रा, डॉ. वाईके लाल, डॉ. एके पाल
साइकियाट्रिक डिपार्टमेंट - डॉ. अजय कुमार बाखला
पेडियाट्रिक सर्जरी - डॉ. अभिषेक कुमार सिंह
नेत्र रोग विभाग - डॉ. दीपक लकड़ा
ईएनटी विभाग - डॉ. जेएम खान
टीबी एंड चेस्ट - डॉ. ब्रजेश मिश्रा
यूरोलॉजी - डॉ. ए जमाल, डॉ. राणा प्रताप सिंह
रेडियोलॉजी थेरेपी- -----
मेडिकल ऑंकोलॉजी - डॉ. रोहित झा
सीटीवीएस - डॉ. अंशूल कुमार
न्यूरोलॉजी - डॉ. सुरेन्द्र कुमार
कार्डियोलॉजी - डॉ. पीके श्रीवास्तव
नेफ्रोलॉजी - ------
सदर अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी में डाक्टर उपलब्ध रहेंगे। यहां सुबह नौ बजे से डाक्टर चार पालियों में बैठते हैं।
आज ये डाक्टर मरीजों को देंगे चिकित्सीय परामर्श
मेडीसिन इमरजेंसी - डॉ. वीणा विनायक, डॉ. लाल मांझी, डॉ. स्नेह संध्या, डॉ. मायुख, डॉ. विवेक
स्कीन ओपीडी - डॉ. आजाद
गायनी विभाग में 24 घंटे डाक्टर उपलब्ध हैं।