Move to Jagran APP

Republic Day : कैमरे की नजर से देखिए, किस तरह राजधानी रांची में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Republic Day 2022 रांची जिले में इस समय हर तरफ जश्न का ही माहौल है। हर किसी की जुबान पर मेरा रंग दे बसंती चोला... जैसे गीत चढ़े हुए हैं। राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर तिरंगे को सलामी दी जा रही है। आइए देखते हैं लोग कैसे मना रहे जश्न।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 12:19 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 02:13 PM (IST)
Republic Day : कैमरे की नजर से देखिए, किस तरह राजधानी रांची में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
Republic Day Celebration : रांची में मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस समारोह

रांची, डिजिटल डेस्क। Republic Day Celebration : भारत आज गणतंत्र का 73 वां उत्सव मना रहा है। भला ऐसे में अपनी रांची पीछे कैसे रह सकती है। यहां भी गणतंत्र दिवस का उत्सव देखते बन रहा है। तमाम सरकारी कार्यालयों और चौक चौराहों पर भारत का राष्ट्रध्वज फहरा कर लोग जश्न मना रहे हैं। रांची शहर के तमाम इलाकों में इस समय गणतंत्र दिवस का नजारा देख सकते हैं। कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव करते हुए लोग गणतंत्र दिवस के इस उत्सव में शामिल हो रहे हैं। हर विभाग और हर मोहल्ले में इस समय आप गणतंत्र दिवस के उत्सव को महसूस कर सकते हैं। रांची शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भले ही सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल बंद हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। आइए, देखें कहां किस तरह लोग मना रहे जश्न।

loksabha election banner

झारखंड हाईकोर्ट में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन ने किया झंडोत्तोलन।

झारखंड विधानसभा में झंडोत्तोलन करते विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो।

कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण करते झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर।

झारखंड पुलिस मुख्यालय में झंडारोहण करते डीजीपी नीरज सिन्हा।

रांची आयकर कार्यालय में ध्वजारोहण और पुरस्कार वितरण समारोह किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.