Move to Jagran APP

Republic Day : तस्वीरों में देखिए, किस तरह झारखंड के विभिन्न जिलों में मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस समारोह

Republic Day Celebration 2022 गणतंत्र दिवस के जश्न में झारखंड का हर इलाका डूबा हुआ है। चहुंओर राष्ट्रीय गीत सुनाई दे रहे हैं। लोग राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं। देशभक्ति का जज्बा कुछ ज्यादा ही नजर आ रहा है। आइए देखते हैं लोग कैसे मना रहे जश्न।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 08:37 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 12:56 PM (IST)
Republic Day : तस्वीरों में देखिए, किस तरह झारखंड के विभिन्न जिलों में मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस समारोह
73rd Republic Day 2022 : झारखंड के विभिन्न जिलों में मनाया जा रहा गणतंत्र दिवस समारोह

रांची, डिजिटल डेस्क। Republic Day 2022 : आज बुधवार को पूरा भारत 73 वां गणतंत्र दिवस उत्सव मना रहा है। इस उत्सव में झारखंड भी शामिल है। झारखंड के सभी जिलों में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण से सावधानी बरतते हुए हर कोई भारतीय राष्ट्र ध्वज फहरा कर उसे सैल्यूट कर रहा है। जन गण मन... की गान कर रहा है। झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों और सुदूर गांवों में भी समारोहों का आयोजन किया गया है। जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के साथ साथ शानदार परेड का भी आयोजन किया गया है। उत्साह का आलम यह है कि कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। इन मुख्य समारोह की जीवंतता देखते ही बन रही है। आइए, आज आपको तस्वीरों के जरिए झारखंड के सभी जिलों के गणतंत्र दिवस समारोहों से रूबरू कराते हैं।

loksabha election banner

हजारीबाग के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने अपने आवास में फहराया तिरंगा। सभी आगंतुकों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई।

हजारीबाग के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद के आवास पर बच्चों ने भी फहराया तिरंगा, गाया राष्ट्र गान।

लोहरदगा उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने आवासीय परिसर में फहराया राष्ट्रीय तिरंगा। उपायुक्त ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई के साथ शुभकामनाएं दिया।

लोहरदगा उपायुक्त आवासीय परिसर में स्कूली बच्चियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गान प्रस्तुत की।

लोहरदगा उपायुक्त आवासीय परिसर में पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

लोहरदगा के एमएलए वूमेन कॉलेज में सिविल एसडीओ सह कॉलेज गवर्निंग बॉडी के सदस्य अरविंद कुमार लाल ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में डीटीओ अमित कुमार बेसरा, प्रिंसिपल प्रो स्नेह कुमार, आईएमए जिला अध्यक्ष डॉ गणेश प्रसाद सहित कॉलेज के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी और सीमित संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

सिमडेगा के बहुचर्चित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में जिला उपायुक्त सुशांत गौरव ने गणतंत्र दिवस समारोह पर राष्ट्रध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने सशस्त्र बलों के परेड का निरीक्षण किया।

पलामू जिला मुख्यालय मेदनीनगर स्थित पुलिस स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में पलामू के आयुक्त जटाशंकर चौधरी ने झंडारोहण किया।

झारखंड हाईकोर्ट में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन ने किया झंडोत्तोलन।

रामगढ़ में झंडोत्तोलन करती उपायुक्त माधवी मिश्रा।

रामगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला परिवहन विभाग की ओर से निकाली गई सड़क सुरक्षा से संबंधित झांकी। उपायुक्त माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार सहित जिले के अधिकारियों ने पेट्रोल सब्सिडी योजना के 20 लाभुकों को सांकेतिक रूप से सब्सिडी की राशि भेंट की।

लोहरदगा जिले के मिशन चौक, नगर भवन, बरवाटोली चौक, बीएस कॉलेज में राष्ट्रीय तिरंगा फहराते और तिरंगा को सलामी देते राज्य सभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.