Republic Day 2021 Ramgarh: रामगढ़ में कृषि, गव्य एवं मत्स्य विभाग की झांकी को पहला पुरस्कार
Republic Day 2021 Ramgarh News रामगढ़ में गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की झांकी को दूसरा तथा शिक्षा विभाग की झांकी को तीसरा पुरस्कार मिला। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामगढ़ के बैंड डिस्प्ले को पहला पुरस्कार दिया गया।
रामगढ़, जासं। 72 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रामगढ़ उपायुक्त संदीप सिंह ने मंगलवार को जिला मैदान में आयोजित समारोह के दौरान झंडोत्तोलन किया। मौके पर जिले में बेहतर कार्य करने के लिए पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों और प्रशासनिक पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दस अलग-अलग विभागों की ओर से झांकियां निकाली गई। इसमें कृषि, गव्य व मत्स्य विभाग के द्वारा निकाली गई आकर्षक झांकी को पहला पुरस्कार मिला।
इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की झांकी को दूसरा तथा शिक्षा विभाग की झांकी को तीसरा पुरस्कार मिला। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रामगढ़ के बैंड डिस्प्ले को पहला पुरस्कार दिया गया। समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष हम सभी के लिए एक नई स्वास्थ्य चुनौती रहा है। वर्तमान में वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। वैक्सीनेशन के साथ कोरोना से बचाव के लिए सभी एहतियाती उपायों को जारी रखना है।