Move to Jagran APP

झारखंड में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, देखिए क्या कहते हैं स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग के आंकड़े

Chatra News चेहरे पर मास्क का इस्तेमाल और शारीरिक दूरी का ख्याल रखना जरूरी है। औसतन प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार के बीच संक्रमण की जांच हो रही है। इस प्रकार संक्रमण का दर 3.39 प्रतिशत है। जबकि 18 जनवरी को 5.05 प्रतिशत था।

By Madhukar KumarEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 02:30 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 02:30 PM (IST)
झारखंड में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, देखिए क्या कहते हैं स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग के आंकड़े
झारखंड में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर, देखिए ये क्या कहते हैं आंकड़े

चतरा, जागरण संवाददाता। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का प्रभाव धीरे धीरे कम होता जा रहा है। संक्रमण दर में जबरदस्त गिरावट भी आई है और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में डेढ़ गुना वृद्धि हुई है। पिछले सात दिनों में जिले में कोरोना के 374 संक्रमित मिले हैं। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या इससे बहुत अधिक है। इन सात दिनों में 537 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। हालांकि उसके बाद भी सक्रिय मामलों की संख्या 680 है। लेकिन इन सबके बीच सुखद पहलू यह है कि एक भी संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी होम आइसोलेशन में है। संक्रमित चार से पांच दिनों में निगेटिव हो जा रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व संक्रमण का दर अधिक था और स्वस्थ होने वालों की संख्या भी सीमित रही थी। लेकिन अब परिस्थिति बदल रही है। संक्रमण का दर घट रहा है। हालांकि उसके बाद भी सतर्कता जरूरी है। चेहरे पर मास्क का इस्तेमाल और शारीरिक दूरी का ख्याल रखना जरूरी है। औसतन प्रतिदिन डेढ़ से दो हजार के बीच संक्रमण की जांच हो रही है। इस प्रकार संक्रमण का दर 3.39 प्रतिशत है। जबकि 18 जनवरी को 5.05 प्रतिशत था।

loksabha election banner

सात दिनों में मिले संक्रमित और स्वस्थ हुए मरीजों का विवरण

तिथि                   संक्रमित        स्वस्थ         संक्रमण दर (प्रतिशत)

19 जनवरी            61               111             3.39

18 जनवरी           75                125             5.05

17 जनवरी          100               163             6.27

16 जनवरी          128               41               6.83 

15 जनवरी           25                49               3.49

14 जनवरी           80                38               9.32

13 जनवरी         105                10               6.69

क्या कहते हैं अधिकारी

संक्रमण दर में कमी आ रही है। नए मामले पहले की अपेक्षा अब कम आ रहे हैं। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि हम लापरवाही बरतें, सावधानी जरूरी है। मास्क का प्रयोग निश्चित रूप से करें। अंजली यादव, डीसी, चतरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.