Move to Jagran APP

RSS के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाॅ इंद्रेश बोले, विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी Koderma News

Koderma News उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने भारत के सामने इतनी भारी जनसंख्या एक भीषण चुनौती साबित हुई है। भारत विश्व की लगभग 18 प्रतिशत जनसंख्या का भार वहन कर रहा है जबकि आबादी के अनुपात में उसका भूभाग बहुत कम है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 10:05 AM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 04:04 PM (IST)
RSS के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाॅ इंद्रेश बोले, विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण जरूरी Koderma News
इन्द्रेश कुमार ने आनलाइन बैठक में 22 राज्यों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कोडरमा, जासं। जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन की रविवार की शाम हुई ऑनलाइन बैठक में पूरे देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने पर जोर दिया गया। साथ ही इसके लिए जाति, धर्म, भाषा के विभेद से ऊपर उठकर लोगों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक डाॅ. इन्द्रेश कुमार ने ऑनलाइन बैठक के माध्यम से देशभर के 22 राज्यों के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

prime article banner

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी और कुपोषण का मुख्य कारण बेतहाशा जनसंख्या है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में भारत के सामने इतनी भारी जनसंख्या एक भीषण चुनौती साबित हुई है। भारत विश्व की लगभग 18 प्रतिशत जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि आबादी के अनुपात में उसका भूभाग बहुत कम यानि लगभग 2.4 प्रतिशत और जल 4 प्रतिशत है। उन्होंने आशा जताई कि अब जनसंख्या नियंत्रण कानून शीघ्र बनेगा और देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होगा।

इन्द्रेश कुमार ने कहा कि महामारी के समय 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर देशभर के 162 जिला मुख्यालयों के कार्यकर्ताओं ने संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री को जनसंख्या विषय ज्ञापन भेजा था, यह सराहनीय है। उसके बाद देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कानून मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को 140 जिलों से सीधे पत्र लिखे जाने पर उन्होंने जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक तथा सुदूर केरल के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान जनसंख्या नियंत्रण फाउन्डेशन कोडरमा जिला संयोजक विनय शाण्डिल्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बढ़ती हुई आबादी देश की बर्बादी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। वहीं कार्यक्रम में राजन सिंह, राजेश राजहंस, सुनील कुमार, विवेक पाण्डेय, प्रभाकर पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, वाणी गुप्ता, अनिल सिंह, रितेश माधव, पप्पू खटीक सहित जिले के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.