Move to Jagran APP

मोरहाबादी रांची की शान, छोटा हो जाएगा मैदान

मोरहाबादी मैदान रांची की शान है। आजादी के समारोह से लेकर यह कई आयोजनों के लिए मशहूर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 06:08 AM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 06:08 AM (IST)
मोरहाबादी रांची की शान, छोटा हो जाएगा मैदान
मोरहाबादी रांची की शान, छोटा हो जाएगा मैदान

जागरण संवाददाता, रांची : मोरहाबादी मैदान रांची की शान है। आजादी के समारोह से लेकर यहां सभी तरह के बड़े छोटे कार्यक्रम होते हैं। अब यहां नाइट मार्केट बनाने की योजना है। इसके लिए मैदान में नींव की खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अगर यहां नाइट मार्केट का निर्माण कर दिया गया तो मैदान का आकार छोटा हो जाएगा। इससे मैदान की शान खत्म हो जाएगी। कहा जा रहा है कि रांची नगर निगम इस मैदान को बख्श दे। यहां किसी तरह का कोई निर्माण नहीं कराए।

loksabha election banner

मोरहाबादी मैदान में रांची नगर निगम नाइट मार्केट बना रहा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा को रमणीक बनाने के लिए किया जा रहा है। मोरहाबादी का नाइट मार्केट रंग-बिरंगी लाइटिग के बीच रात में ही खुलेगा। नाइट मार्केट काफी खूबसूरत होगा। इसमें फूलों के पौधों के अलावा एक फव्वारा भी लगाया जाएगा। साथ ही यहां फूड कोर्ट भी होगा, जहां लोग खाने पीने का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा मोरहाबादी में पेवर्स ब्लॉक बनाया जाएगा। नाइट मार्केट के आसपास लाइटिग होगी, ताकि रात में यह मार्केट जगमग करे। साइकिलिग के लिए एक मिट्टी का रास्ता भी बनेगा। मोरहाबादी में नाइट मार्केट बनाने की योजना को धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया गया है। मोरहाबादी मैदान में निर्माण के लिए नींव खोदी जा रही है।

---

नाइट मार्केट के निर्माण के लिए नगर निगम को मिले 5 करोड़ : नगर विकास विभाग ने नाइट मार्केट व अन्य निर्माण के लिए नगर निगम को 5 करोड़ रुपए दे दिए हैं। बाकी फंड भी नगर निगम को जल्द ही मिल जाएगा। रांची नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी को रमणीक बनाने की कई योजनाएं प्लान की गई हैं। एक-एक कर इन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। पहले नाइट मार्केट निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.