आज रांची से टोरी तक चलेगी महिला एक्सप्रेस
रांची अंतररराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे ने रांची से लोहरदगा होते हुए टोरी के
जागरण संवाददाता, रांची : अंतररराष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे ने रांची से लोहरदगा होते हुए टोरी के बीच महिला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह महिला सशक्तीकरण का सिंबल पेश करने की कवायद है। रेल परिचालन जैसे भारी भरकम काम भी महिलाएं बखूबी निभा सकती हैं, पुरुषों से किसी मामले में कम नहीं हैं। यह जताते हुए कोशिश आधी आबादी को अपनी ताकत का अहसास कराने का कवायद है।
अमूमन ट्रेन में कम संख्या में महिला कर्मी काम करती हैं। हालांकि, लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट, टीटीई सहित पूरे काडर में इनकी नियुक्ति होती है। लेकिन, रविवार को चलने वाली ट्रेन में लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट्र, गार्ड टीटीई, आरपीएफ सभी में महिलाएं होगी। यहां तक की एक बोगी महिलाओं के लिए विशेष होगी।
राची मंडल में दूसरी दफा होगा, जब किसी ट्रेन में पूरा स्टॉफ महिला कर्मचारियों के जिम्में सौंपा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रेलवे में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह नवीन पहल की गई है। यह स्टॉफ ट्रेन को राची से लोहरदगा होते हुए टोरी तक ले जाएगा और पुन: वापस राची लाएगा। लोको पायलट दीपाली के हाथ ट्रेन की कमान होगी। इस दौरान टिकट चेकिंग के लिए चार टीटीई्र, पांच आरपीएफ महिला और एक असिस्टेंट लोको पायलट, एक महिला गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
टिकट काउंटर की जिम्मेदारी भी महिला कर्मी के जिम्मे सौंपी जाएगी। अनारक्षित टिकट काउंटर पर सभी महिलाएं ही टिकट देंगी। अब तक काउंटर पर महिला और पुरुष दोनों की ही ड्यूटी लगाई जाती थी। लेकिन, रविवार का दिन कुड संडे स्पेशल होगा। इसे लेकर रेलवे ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सुबह 8.55 बजे रांची स्टेशन के लोहरदगा प्लेटफॉर्म से ट्रेन को रेलवे के पदाधिकारी हरी झंडी दिखाएंगे।