Move to Jagran APP

रांची के युवक की लातेहार में गला रेतकर हत्या, दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप Ranchi News

Jharkhand. मृतक का शव आठ दिनों के बाद लातेहार के उदयपुरा पोरो झरिया जंगल से पुलिस ने बरामद किया है। प‍ुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 09:58 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 07:04 AM (IST)
रांची के युवक की लातेहार में गला रेतकर हत्या, दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप Ranchi News
रांची के युवक की लातेहार में गला रेतकर हत्या, दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप Ranchi News

रांची, जेएनएन। झारखंड के लातेहार में रांची के एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। लातेहार सदर थाना अंतर्गत उदयपुरा पोरो झरिया जंगल से शनिवार की रात पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान रांची जिला अंतर्गत बारियातू के रोहित राज उर्फ गोलू पिता स्व. सुनील सिन्हा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जंगल में पत्तियों से शव को ढक दिया गया था। मृतक की हत्या गला रेतकर की गई है।

loksabha election banner

पुलिस ने मृतक की बहन ममता देवी के फर्द बयान के आधार पर लातेहार थाना में केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मृतक का विवाह काजल कुमारी से हुआ था। शादी के बाद दोनों की एक बेटी भी है। इस शादी के बाद मृतक ने रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में एक मुस्लिम युवती से विवाह किया था। विवाह के बाद वह अपनी दूसरी पत्नी को रांची के अरगोड़ा इलाके में रखा था। मृतक उसी का पिकअप वाहन चलाता था।

19 जनवरी को मृतक रोहित भाड़ा पर पिकअप वाहन लेकर डाल्टेनगंज गया था और लौटने के क्रम में गायब हो गया। दो-तीन दिनों के बाद उसका पिकअप वाहन लोहरदगा जिला अंतर्गत सेना थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में बरामद किया गया गया था। मृतक की बहन ने प्राथमिकी में मृतक की दूसरी पत्नी के ऊपर अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर मृतक की हत्या करने का आरोप लगाया है।

साथ ही हत्या कर लाश को उदयपुरा जंगल में छुपा देने का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापामारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.