Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर रांची की युवती का चार साल तक करता रहा यौन शोषण, जिद करने पर की हैवानियत की सारी हदें पार Ranchi News

रांची में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण अश्लील वीडियो बनाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में पिठोरिया थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित पिठोरिया थाना क्षेत्र के मारवा निवासी विनोद महतो है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 07:20 AM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 07:20 AM (IST)
शादी का झांसा देकर रांची की युवती का चार साल तक करता रहा यौन शोषण, जिद करने पर की हैवानियत की सारी हदें पार Ranchi News
यहां परेशान महिला की प्रतीकात्मक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। जागरण

रांची/पिठोरिया (जागरण संवाददाता)। रांची में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण, अश्लील वीडियो बनाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में पिठोरिया थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित पिठोरिया थाना क्षेत्र के मारवा निवासी विनोद महतो है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी दोस्ती 2016 में पिठोरिया के ही रहने वाले विनोद महतो से हुई। इस दौरान विनोद ने उसे शादी करने की बात कही और 2106 से लेकर 2020 तक वह उसका यौन शोषण करता रहा। इस दौरान जब भी वह शादी की बात कहती विनोद टाल देता था।

loksabha election banner

शादी की जिद की तब शुरू हुई हैवानियत

युवती के अनुसार दो सितंबर को शादी की बात पर विनोद भड़क गया और उसी दिन से उसकी हैवानियत शुरू हो गई, जिसके बाद उसने युवती के साथ संबंध बनाया और विनोद ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस बीच मौका पाकर युवती हजारीबाग स्थित अपने घर चली गई, लेकिन तीन सितबंर को ही विनोद वापस हजारीबाग पहुंच गया और डरा धमका कर उसे अपने साथ पिठौरिया ले आया।

बाल काटे, पेशाब पिलाई और हाथ भी तोड़ा

युवती ने बताया कि रांची लाने के बाद 3 सितंबर को विनोद ने उसके ऊपर हैवानियत की हद तक जुल्म किया। मारपीट के दौरान जब उसने विनोद का विरोध किया तो विनोद ने पीड़िता को मूत्र पिलाया और उसका हाथ तोड़कर चला गया। युवती के अनुसार अनुसार विनोद महतो ने उसे अपने घर पर ही बंधक बना लिया और इस दौरान लगातार उसके साथ यौन शोषण करता रहा। हेयर रिमूवर बाल में लगाकर बाल छिल दिया था। 14 सितंबर को जब विनोद उसे कमरे में बंद कर बाहर गया था। तब वह किसी तरह कमरे से बाहर निकल छत से कूदकर अपने घर पहुंची और परिवार वाले को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने बुरी तरह से घायल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.