रांची स्टेशन में भीम एप की सुविधा शुरू
रांची : भारतीय रेलवे ने यात्रियों को सुविधा और कैशलेश को बढ़ावा देने के लिए रांची स्टेश्
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 08:42 PM (IST)
रांची : भारतीय रेलवे ने यात्रियों को सुविधा और कैशलेश को बढ़ावा देने के लिए रांची स्टेशन के सभी आरक्षण काउंटरों पर भीम एप की सुविधा शनिवार से शुरू की। पूर्व में आरक्षण काउंटर पर नगद भुगतान कर टिकट आरक्षित करवाए जा रहे थे। अब रेल यात्रियों को नकद लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ मोबाइल में एप डाउन लोड कर इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। जानकारी के अनुसार भीम एप से ट्रांजेक्शन चार्ज तीन माह के लिए निश्शुल्क रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें