Move to Jagran APP

रांची विवि महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास

अखिल भारतीय क्षेत्रीय अंतर विवि महिला हॉकी टूर्नामेंट में रांची विवि की टीम जीत गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 03:42 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 06:15 AM (IST)
रांची विवि महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास
रांची विवि महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास

जागरण संवाददाता, रांची : अखिल भारतीय क्षेत्रीय अंतर विवि महिला हॉकी टूर्नामेंट में रांची विवि की टीम ने खिताब जीत कर इतिहास रच दिया। चेन्नई में रविवार को खेले गए फाइनल मैच में रांची विवि ने पंजाबी विवि को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 से पराजित किया। राची टीम की ओर से अलबेला रानी टोप्पो ने मैच का एकमात्र गोल दागा। इससे पूर्व रविवार की सुबह सेमीफाइनल मैच में रांची की टीम ने ग्वालियर विवि को 1-0 से हरा कर खिताबी दौड़ में प्रवेश किया। इस मैच में भी खिलाडी अलबेला रानी टोप्पो ने गोल दागा था। रांची विवि की टीम पहली बार अंतर विवि का खिताब जीती है। टीम में अनिमा तिरु, सुभाषी हेमरोम, सीतामणी टोप्नो, अलका डुंगडुंग, स्मिता मिंज, अंशु लकड़ा, दीप्ति टोप्पो, नीतू कुमारी, दिव्या डुंगडुंग, रोशनी डुंगडुंग, प्रिया डुंगडुंग, अंजलि बिंझिया शामिल हैं। जबकि रौशन टेटे टीम मैनेजर हैं।

loksabha election banner

टीम इस सफलता पर कुलपति डा. रमेश पांडेय, प्रति कुलपति कामिनी कुमार, डीएसडब्ल्यू पीके वर्मा ने टीम के सदस्यों को बधाई दी है।

---

रांची विवि की टीम पहली बार ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। रांची पहुंचने पर सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा।

डा. राजेश गुप्ता, कॉडिनेटर, स्पो‌र्ट्स, रांची विवि

---------

वुडबॉल में सोनू जलान को स्वर्ण

जासं, रांची : रविवार को काके रोड स्थित गोशाला परिसर मैदान में आयोजित एक दिवसीय वुडबॉल प्रतियोगिता में सोनू जालान पहले, आलोक बजाज दूसरे व आशीष चौधरी तीसरे स्थान पर रहे।

----------

हराधन मुंडा और रजनी कुमारी बनी विजेता

जागरण संवाददाता, रांची : एक दिवसीय ओपन किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सीनियर बालक वर्ग में हराधन मुंडा और सीनियर बालिका वर्ग में रजनी कुमारी को विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप प्रामाणिक, पवन साहू ने पुरस्कार वितरण किया।

----------- शोकफ के उत्तीर्ण कराटेकारों को मिला प्रमाण पत्र

जागरण संवाददाता, रांची : शोतोकान कराटे डो फेडरेशन (शोकफ) के तत्वावधान में एकदिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन अरविंदो सोसाइटी, हेसल, रातू रोड स्थित कराटे प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। शोकफ के मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर शिहान मानस सिन्हा द्वारा विशेष कराटे प्रशिक्षण दिया गया। सेन्सी भोला ओहदार और सेम्पाई उमेश कुमार रजक ने उनका सहयोग किया। पिछले ग्रेडेशन में उत्तीर्ण क्यू ग्रेड के कराटेकारों को शिहान मानस सिन्हा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

-------

झारखंड राज्य सब जूनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता संपन्न

जागरण संवाददाता, रांची: झारखंड राज्य सब जूनियर सेपक टकरा प्रतियोगिता में रांची की टीम पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन फिरायालाल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नीरज कुमार सिन्हा ने किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न छह जिलो के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूर्वी सिंहभूम की टीम दूसरे एवं सरायकेला खरसावा की टीम फिरायालाल पब्लिक स्कूल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।

--------

एसजीएफआइ झारखंड सिलंबम में जीते तीन पदक

जागरण संवाददाता, रांची: नई दिल्ली में चल रही राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद सिलंबंम प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में सिमडेगा के नेत्रा सिंह और बालिका वर्ग में राची की प्रीति कुमारी ने स्वर्ण तथा अंडर-14 बालक के स्टिक फाइट में राची के दीपक कुमार ने रजत पदक जीता।

झारखंड के एथलेटिक्स की डोर मधुकांत के हाथ में

जागरण संवाददाता, रांची: झारखंड एथलेटिक्स की बागडोर एक बार फिर मधुकांत पाठक के हाथ में दी गई है। आरके आनंद लॉनबॉल स्टेडियम में रविवार को हुए झारखंड एथलेटिक्स संघ की वार्षिक आमसभा में मधुकांत पाठक को अध्यक्ष व सीडी सिंह सचिव पद पर सर्वसम्मति से बने रहेंगे। उदय प्रताप मुन्ना को वरीय उपाध्यक्ष और आशीष झा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। विशेष आमसभा के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त बिहार एथलेटिक्स संघ के लियाकत अली और झारखंड ओलंपिक संघ के शिवेंदु दुबे पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। वहीं एसके पांडे को मुख्य कार्यवाहक पदाधिकारी बनाया गया है। बैठक में सभी जिला इकाइयों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने व कम से कम 20 स्कूलों को इसमें शामिल करना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा अन्य कई और निर्णय लिए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.