राज्यपाल द्रौपदी मुर्म ने कहा, सोना और हीरा पर बसे हैं झारखंड के लोग
राज्यपाल द्रौपदी मुर्म ने कहा, झारखंड के लोग हीरा और सोना पर बसे हैं। जागरण संवाददाता, रांची : पीजी कॉमर्स विभाग की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाट
जागरण संवाददाता, रांची : पीजी कॉमर्स विभाग की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सामाजिक व आर्थिक तौर पर लोगों का समान विकास जरूरी है। झारखंड के जिन लोगों को हम गरीब कहते हैं, वास्तवमें वे गरीब नहीं हैं। ये लोग सोना व हीरा पर बसे हैं। इसे निकालने के बाद कहां भेजा जाता है। सभी की आर्थिक स्थिति सुधरे इसका ध्यान रखा जाए। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा के राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव ने कहा, समेकित विकास के लिए पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक संसाधनों का वितरण जरूरी है। बीपीएल रेखा से नीचे रहने वालों के जीवन स्तर को भी ऊपर उठाना होगा। संसाधनों के वितरण में रेगुलेटरी सिस्टम को भी दुरुस्त करना जरूरी है। इन सभी पहलुओं पर ध्यान देने के बाद ही विकास की उम्मीद कर सकते हैं। रांची विवि की ओर से दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में किया गया है। सेमिनार का विषय फाइनेंशियल इन्क्लूजन एंड इन्क्लूसिव ग्रोथ है। राज्यपाल ने कहा कि जहां हमारा जन्म हुआ और जो कर्मभूमि रही अब उसे लौटाने का समय है। इस पर लोगों को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपनी कर्म भूमि के विकास की बात कही।
वहीं भूपेंद्र यादव ने कहा कि आजादी के बाद विकास के कई मॉडल आए। 1991 के बाद खुले बाजार की ओर गए, लेकिन रेगुलेटिंग मेकेनिज्म नहीं बन पाया और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला।
इससे पहले शनिवार को मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू, भूपेंद्र यादव, वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय, प्रोवीसी डॉ. कामिनी कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी, डीन डॉ. जीके श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मुकुंदचंद मेहता ने किया। मौके पर पूर्व वीसी डॉ. एलएन भगत, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. सरस्वती मिश्रा, डॉ. आरपी गोप, प्रो. अशोक सिंह, डा. जीएस शाहदेव, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. ज्योति प्रकाश, डॉ. प्रकाश झा, डॉ. जीके सिंह सहित अन्य थे। रोजगार में स्थानीय लोगों को जोड़ा जाए
भूपेंद्र यादव ने कहा कि फाइनेंशियल इन्क्लूजन का मतलब केवल वित्तीय सेवा प्रदान करना नहीं है, बल्कि इसमें पारदर्शिता जरूरी है। भाजपा सरकार ने क्वालिटी आफ सर्विस को आगे बढ़ाया है। हाल के दिनों में कई संस्थाओं ने छोटी-छोटी बचत योजना के पैसे हड़प लिए। इसमें विश्वसनीयता कायम रखना, पैसे लौटाना और उसमें लचीलापन जरूरी है। सरकार ने जनधन योजना, आधार व मोबाइल को प्राथमिकता का आधार बनाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास के लिए रोजगार में स्थानीय लोगों को जोड़ा जाए। बैंकिंग क्षेत्र का आकार बढ़े। पहले ऋण का एक बड़ा भाग बड़े कॉरपोरेट को जाता था, हमने सबसे अधिक पैसा मुद्रा लोन में देने का काम किया।
------------
अपनी सोच को सकारात्मक रखें
वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि अपनी सोच को सकारात्मक रखें। सभी के विकास में ही अपनी खुशी है। प्रोवीसी डॉ. कामिनी कुमार ने कहा कि किसी विवि की पहचान वहां के रिसर्च से होती है। देश की अर्थव्यवस्था को समृद्ध करने में स्किल इंडिया की अहम भूमिका है। कार्यक्रम में अतिथियों ने सोवेनियर का विमोचन किया। रोडमैप ऐसा बने कि सबका हो विकास
रजिस्ट्रार सह सेमिनार के कन्वेनर डॉ. अमर कुमार चौधरी ने कहा कि सेमिनार का जो विषय है वह पीएम के सबका साथ, सबका विकास की सोच को दिखाता है। संपन्नता में समानता नहीं है। सोशल सिस्टम बर्बाद हो गया। पेस्टीसाइ्ड्स, डिफोरेस्ट्रेशन के कारण न्यूट्रलाइजेशन खत्म हो गया। ऐसा रोडमैप तैयार हो कि सभी का विकास हो।