Move to Jagran APP

Railway Update: बरकाकाना रूट पर दिसंबर से चलेगी ट्रेन, रांची से पटना की दूरी 60 किमी हो जाएगी कम

Railway Update Jharkhand Koderma News नए रूट में रांची से पटना की दूरी 60 किमी तक कम हो जाएगी। कोडरमा से रांची भाया बरकाकाना रूट पर कार्य तेजी से चल रहा है। दिसंबर तक ट्रेनों के परिचालन की तैयारी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 12:03 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 12:14 PM (IST)
Railway Update: बरकाकाना रूट पर दिसंबर से चलेगी ट्रेन, रांची से पटना की दूरी 60 किमी हो जाएगी कम
Railway Update, Jharkhand Koderma News नए रूट में रांची से पटना की दूरी 60 किमी तक कम हो जाएगी।

झुमरी तिलैया (कोडरमा), [अरविंद चौधरी]। कोडरमा से रांची भाया बरकाकाना 189 किमी रेलवे लाइन पर परिचालन दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। यह कोडरमा से रांची के लिए एक वैकल्पिक रूट होगा। नए रूट में रांची से पटना की दूरी 60 किमी कम हो जाएगी। वर्तमान में कोडरमा से रांची भाया मुरी, बोकारो ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। इस रूट के चालू हो जाने से कोडरमा से भाया हजारीबाग, बरकाकाना, रांची तक ट्रेनों का परिचालन हो सकेगा। बरकाकाना से रांची तक 60 किलोमीटर लाइन पर कार्य अंतिम चरण में है।

loksabha election banner

इस लाइन में दो डेढ़-डेढ़ किलोमीटर और एक 600 मीटर का सुरंग है। यह ट्रैक पहाड़ी के बीच से गुजरी है। राजधानी रांची व पटना के बीच भाया कोडरमा एक-एक वैकल्पिक रूट होगा। रांची से भाया बरकाकाना, कोडरमा, पटना तक जाने में दूरी 60 किलोमीटर कम हो जाएगी। पहले ट्रेन पटना गया, कोडरमा, बोकारो, मुरी होते हुए रांची जाती थी। इसमें 412 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी। अब नए रेलखंड से दूरी सिमटकर 372 किमी हो जाएगी।

'बिहार-झारखंड में 2018-21 के मध्य तक रेलवे लाइन बिछाने के साथ-साथ पांच काॅरिडोर का कार्य तेजी पर है। कोडरमा रांची भाया बरकाकाना सितंबर तक कार्य पूरा होने का लक्ष्य है। वहीं दिसंबर तक इस रूट पर ट्रेन चलाने की तैयारी है।' -राजेश कुमार, सीपीआरओ, पूर्व मध्य रेलवे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.