Move to Jagran APP

IRCTC Indian Railways: रांची से जयनगर के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेन 30 को; देखें TimeTable

विशेष सुविधा स्पेशल ट्रेन चलने से रांची से मधुबनी दरभंगा समस्तीपुर बरौनी बेगूसराय आदि जिलों के लोगों को काफी सुविधा होगी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 08:37 AM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 08:37 AM (IST)
IRCTC Indian Railways: रांची से जयनगर के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेन 30 को; देखें TimeTable
IRCTC Indian Railways: रांची से जयनगर के लिए सुविधा स्पेशल ट्रेन 30 को; देखें TimeTable

रांची, जासं। छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने रांची से जयनगर के लिए 30 अक्टूबर को विशेष सुविधा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे रांची से मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय आदि जिलों के लोगों को काफी सुविधा होगी। इन जिलों के लिए रांची से खुलने वाली सभी बसों एवं ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने से लोग परेशान थे।

loksabha election banner

30 अक्टूबर को ट्रेन संख्या-80627 रांची-जयनगर एक्सप्रेस दोपहर 2.05 बजे रांची से खुलेगी और अगले दिन 7.45 बजे जयनगर पहुंचेगी। जबकि 31 अक्टूबर को ट्रेन संख्या-80628 (जयनगर-रांची) शाम 7.30 बजे जयनगर से खुलेगी। रेलवे अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि को सुविधा स्पेशल ट्रेन केवल एक ट्रिप ही चलेगी। सुविधा स्पेशल ट्रेन में एक एसी थ्री टियर, छह द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास, पांच साधारण अनारक्षित कोच व दो सामानयान समेत कुल 14 कोच होंगे। इस ट्रेन की बुकिंग शुरू है।

रांची से 14:05 बजे खुलेगी ट्रेन

रांची-जयनगर एक्सप्रेस 30 अक्टूबर को 14:05 बजे रांची से, 15:13 बजे मुरी से, 16:20 बजे बोकारो स्टील सिटी से, 16:45 बजे राजाबेरा से, 16:57 बजे चंद्रपुरा से, 19:23 बजे धनबाद से, 20:33 बजे से चितरंजन से, 21:27 बजे मधुपुर से, 21:56 बजे जसीडीह से, 22:55 बजे झाझा से, 23:55 बजे क्यूल से, 03:00 बजे बरौनी से, 04:25 बजे समस्तीपुर से, 05:50 बजे दरभंगा से, 06:22 बजे सकरी से, 06:42 बजे मधुबनी से प्रस्थान कर 07:45 बजे जयनगर पहुंचेगी।

जयनगर से 19:30 बजे खुलेगी ट्रेन

जयनगर-रांची एक्सप्रेस 31 अक्टूबर को जयनगर से 19:30 बजे, मधुबनी से 20:01 बजे, सकरी से 20:19 बजे, दरभंगा से 21:10 बजे, समस्तीपुर से 22:35 बजे, बरौनी से 23:55 बजे, क्यूल से 01:09 बजे, झाझा से 02:30 बजे, जसीडीह से 03:04 बजे, मधुपुर से 03:32 बजे, चितरंजन से 04:20 बजे, धनबाद से 06:00 बजे, चंद्रपुरा से 07:06 बजे, राजाबेरा से 07:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी से 07:40 बजे, मुरी से 09:00 बजे प्रस्थान कर 11:35 बजे रांची पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.