::::रेलवे :::: रांची स्टेशन के ये प्लेटफार्म हैं गुमनाम
रांची : रांची रेलमंडल का एक ऐसा स्टेशन है, जिसके प्लेटफार्म गुमनाम हैं। मंडल के 57 रेलवे
रांची : रांची रेलमंडल का एक ऐसा स्टेशन है, जिसके प्लेटफार्म गुमनाम हैं। मंडल के 57 रेलवे स्टेशन में से प्रमुख है राजधानी रांची का स्टेशन। यह गुमनाम प्लेटफार्म का जीता जाता उदाहरण है। रांची स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन से लेकर पांच तक कही भी स्टेशन का नाम नहीं लिखा हुआ है। जबकि अब प्लेटफार्म का काफी विस्तार और आधुनिकीकरण कर दिया गया है। परंतु शहर व स्टेशन का नाम लिखना रेलवे प्रशासन भूल गया और इस प्लेटफार्म को गुमनाम या बेनाम कर दिया। इस वजह से स्टेशन के इस प्लेटफार्म से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को यह पता नहीं चल पाता है कि वे किस स्टेशन में पहुंचे हैं। उन्हें खिड़की से आवाज देकर प्लेटफार्म में मौजूद वेंडरों व रेल कर्मियों से पूछना पड़ता है कि भाई साहब यह कौन सा स्टेशन है। सबसे ज्यादा समस्या ट्रेन में नींद से जागे यात्रियों को होती है। जब उन्हें रांची में उतरना होता और ट्रेन आगे जाना होता है। ऐसे समय में उन्हें दूसरे यात्रियों व रेल कर्मियों से पूछ कर ही स्टेशन में उतरना पड़ता है। इससे यात्रियों में आपाधापी का माहौल रहता है।
इन प्लेटफार्म में कौन-कौन ट्रेन रुकती है
- हटिया -झारसुगुड़ा पैसेंजर
- हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस
- धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस
- टाटा पैसेंजर
- कभी-कभी लाइन खाली नहीं होने पर अन्य ट्रेनों को भी इन प्लेटफार्मो में लाया जाता है।
'रांची स्टेशन को वर्ल्ड स्टेशन बनाने की कवायद शुरू कर दी गई। यदि प्लेटफार्म संख्या तीन और पांच में स्टेशन का नाम नहीं लिखा हुआ है तो इसे दुरुस्त करवाया जाएगा।'
- वीके गुप्ता, डीआरएम, रांची रेलमंडल।