रांची के स्कूल में चलाया गया टीकाकरण अभियान, वैक्सीनेश को लेकर बच्चे दिखे उत्साहित
Jharkhand Corona update रांची में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अब स्कूलों में कैंप लगाया जा रहा है. ताकि बच्चों को जल्द से जल्द कोरोना का टीका दिया जा सके और उन्हें वैक्सीनेशन के लिए कहीं भटकना ना पड़े।
रांची, जागरण संवाददाता। फिरायालाल पब्लिक स्कूल रांची में विद्यार्थियों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। विद्यालय प्रबंधन ने इस महामारी से बच्चों को बचाने के लिए सदर अस्पताल रांची के सहयोग से वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन किया।
टीका के लिए नहीं पड़ेगा भटकना
सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विद्यार्थियों को कोविड के टीके दिए गए। लाभान्वित विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी तत्परता दिखाते हुए कहा कि वे विद्यालय प्रबंधन के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहते हैं। इस तरह के अभियान से विद्यार्थियों को टीके के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ा है। वैक्सीनेशन सिर्फ विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ही नहीं बल्कि आसपास के रहने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए था।
टीकाकरण से पढ़ाई सूचारू हो पाएगी
जिनकी उम्र 15 से 18 के बीच थी। प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि अब हमारे बच्चे सुरक्षित हैं और अब इनकी पढ़ाई सुचारू रूप से सुनिश्चित हो पाएगी। उन्होंने अभिभावकों का धन्यवाद किया। कहा कि उनके सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सका। इस अभियान में शामिल सदर अस्पताल, रांची के कर्मचारियों के साथ साथ विजय राज वर्मा, सुनील प्रसाद एवं संजीव श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही।