मानव श्रृंखला का वोटिंग में दिखा असर, रांची में रिकॉर्ड 64.40 फीसद हुआ मतदान
रांची में वोटिंग प्रतिशत बढ़ गया है। दैनिक जागरण के प्रयास का असर दिखा।
जागरण संवाददाता, रांची : पंडरा में पीठासीन पदाधिकारियों की डायरी पढ़ने व स्क्रूटनी के बाद रांची लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 64.40 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। सोमवार तक मतदान प्रतिशत 63.38 फीसद था, जिसमें एक फीसद बढ़ोतरी हुई है। यानी पिछले बार के लोकसभा चुनाव में 63.68 प्रतिशत वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा है। स्पष्ट है कि इस बार दैनिक जागरण की और से पहला मुद्दा, पहला वोट के तहत रांची एवं आसपास इलाकों के अलग-अलग कॉलेजों एवं संस्थानों में चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान एवं 22 अप्रैल को मोरहाबादी मैदान से विधानसभा मैदान तक बनवाए गए मानव श्रृंखला का असर दिखा है। पुरुषों से ज्यादा महिलाएं ज्यादा जागरूक दिखीं :
मतदान करने के मामले में महिलाएं पुरुषों की तुलना ज्यादा आगे रहीं। पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत 64.26 फीसद रहा, वहीं महिलाओं का 64.56 फीसद रहा। वहीं अन्य 9.43 फीसद मतदान किए। जिला प्रशासन द्वारा महिला बूथ की नई व्यवस्था कारगर रही। यहां महिला मतदाताओं की अच्छी उपस्थिति देखने को मिली। ईंचागढ़ में सबसे अधिक व राची में सबसे कम वोटिंग
ईंचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाता ज्यादा उत्साहित नजर आएं हैं, जबकि राची विस क्षेत्र के मतदाता सबसे ज्यादा उदासीन रहे। राची लोकसभा अंतर्गत आने वाले यदि सभी 6 विधानसभा में हुए मतदान प्रतिशत को देखा जाए तो जिला प्रशासन के अंतिम रिपोर्ट के अनुसार ईचागढ़ में सबसे अधिक 75.3 फीसद मतदान हुआ। जबकि, राची में सबसे कम 54.33 फीसद ही मतदान पड़े। राची लोकसभा के लिए कुल 12 लाख 30 हजार 622 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विधानसभावार मतदान की स्थिति :::
विस - पुरुष महिला अन्य कुल फीसद में
ईचागढ़ 75.93 75.92 00 75.93
सिल्ली 71.60 73.08 00 72.32
खिजरी 66.70 67.75 00 67.20
रांची 55.19 53.36 6.45 54.33
हटिया 59.29 59.60 17.65 59.44
कांके 64.35 64.56 00 64.45
------------------------
कुल : 64.26 64.56 9.43 64.40
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप