Move to Jagran APP

रांची से अगवा नाबालिग से सात युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Girl Assaulted in Ranchi. पीडि़ता का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करवाया गया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसे बंधक बनाकर सात युवकों ने लगातार दुष्‍कर्म किया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 10:26 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 05:26 PM (IST)
रांची से अगवा नाबालिग से सात युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
रांची से अगवा नाबालिग से सात युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

रांची, जासं। राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से अगवा 13 वर्षीय नाबालिग को पुलिस ने बिहार के गया से बरामद किया है। पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया है कि जबरन मुंह बंद कर उसके घर से बीते 31 जनवरी को उसे अगवा कर लिया गया था। इसके बाद अनजान जगह पर ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

loksabha election banner

पीडि़ता ने पुलिस को बताया है कि उसे पहले रांची रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक मंदिर में ले जाया गया। वहां अंगद नाम के युवक से जबरन शादी कराई गई। इसके बाद तीन युवकों विशाल, नवीन और प्रवीण ने नाबालिग को अगवा कर लिया। ये लोग उसे गुमनाम जगह पर घुमाते रहे। घुमाने के बाद सात लोगों ने उससे एक जगह पर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वहीं छोड़ दिया।

पीडि़ता किसी तरह गया में अंगद की रिश्तेदार के पास पहुंची। इसके बाद वह गया में ही निकटतम थाने तक गई। वहां से अरगोड़ा पुलिस उसे बरामद कर रांची ले आई। रांची लौटने के बाद पीडि़ता ने पूरी घटना की जानकारी दी। हालांकि पुलिस की बरामदगी के तुरंत बाद पीडि़ता ने दुष्कर्म की बात नहीं बताई थी। कोर्ट में दुष्कर्म संबंधित बयान दिया। बताया जा रहा है कि पीडि़ता ने जिसे आरोपित बताया है उसकी बहन को पीडि़ता का भाई भगा ले गया था। पुलिस इस वजह से पूरे मामले को संदेहास्पद नजर से देखते हुए जांच कर रही है।

मां ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी : 13 वर्षीय नाबालिग के गायब होने के बाद उसकी मां ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में कहा था कि नवीन और प्रवीण नाम के युवक ने अगवा करने की धमकी देने के बाद अगवा कर लिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी।

'बरामदगी के बाद पीडि़ता ने दुष्कर्म की बात नहीं बताई थी। कोर्ट में दुष्कर्म की बात बताई है। हालांकि मामला संदेहास्पद है। पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सुजाता वीणापाणि, सिटी एसपी रांची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.