Ranchi Crime: पुलिस ने 13 दिनों बाद कब्र से निकाला युवक का शव, जानें क्या है मामला
Dead Body in Cemetery. रांची में हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से एक युवक का शव निकाला है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 12:57 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 01:02 PM (IST)
रांची, जासं। रांची पुलिस ने आकस्मिक मौत और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए रविवार को कब्र से एक युवक का शव निकाला है। अनावरुल नाम के इस युवक की 13 दिनों पहले मौत हो गई थी। राजधानी के बड़ागांई कब्रिस्तान के कब्र से अनवारुल नाम के युवक का शव निकाला गया है ।
मौत के 13 दिन बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से शव निकाला। अनवारुल की लाश उसके घर के समीप मिली थी। अनवारुल की पत्नी ने अपने पति की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। इस बीच कोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी की मौजूदगी में शव निकाला गया है। संभव है शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें