Move to Jagran APP

कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए पुलिस ने बनाया कोविड-19 हेल्पलाइन वाट्सएप्प ग्रुप

रांची में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप की वजह से आम आदमी परेशान हैं। चाहे अस्पताल में भर्ती कराना हो चाहे दवाइयां उपलब्ध करानी हो। हर तरफ लोगों में आपाधापी मची है। इस बीच रांची पुलिस ने एक अच्छी पहल की है। रांची पुलिस कोविड-19 हेल्पलाइन वाट्सएप्प ग्रुप बनाया है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 04:22 PM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 04:22 PM (IST)
कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए पुलिस ने बनाया कोविड-19 हेल्पलाइन वाट्सएप्प ग्रुप
कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए पुलिस ने बनाया कोविड-19 हेल्पलाइन वाट्सएप्प ग्रुप। जागरण

रांची, जासं । रांची में  कोरोना संक्रमण  के बढ़ते प्रकोप की वजह से आम आदमी परेशान हैं। चाहे अस्पताल में भर्ती कराना हो, चाहे दवाइयां उपलब्ध करानी हो। हर तरफ लोगों में आपाधापी मची है। इस बीच रांची पुलिस ने एक अच्छी पहल की है। रांची पुलिस  कोविड-19  हेल्पलाइन वाट्सएप्प ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप  के माध्यम से रांची पुलिस लोगों की मदद कर रही है। ग्रुप के जरिए पुलिस ने अबतक 244 कोरोना के गंभीर मरीजों को शहर के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया है।

loksabha election banner

पुलिस ना केवल अस्पताल में भर्ती करा रही, बल्कि घरों में गंभीर रूप से भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन सहित अन्य दवाइयां भी उपलब्ध करा रही है। पुलिस सभी थानों को ऑक्सीजन और दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश भी दे रखी है। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम सहित अन्य अधिकारी लगातार मरीजों की मदद कर रहे हैं। सभी थानों को इसके लिए अलर्ट रखा गया है। ऑक्सीजन सपोर्ट  या अस्पताल में भर्ती कराने जैसी सूचना आते ही संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी एक्टिव हो जाते हैं और उनकी मदद पहुंचा रहे हैं।

ऐसे काम करता है कोविड हेल्पलाइन ग्रुप

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के द्वारा कोरोना मरीजों को बेहतर सहायता पहुंचाने के लिए रांची पुलिस को कोविड हेल्पलाइन ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में रांची पुलिस के सभी पदाधिकारी शामिल है। एसएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि, उनके क्षेत्र में कोरोना के वैसे मरीज जिनकी हालत गंभीर है और उनके परिजन उनसे सम्पर्क करते है तो, उस मरीज का डिटेल रांची पुलिस को कोविड 19 हेल्पलाइन ग्रुप में डाले। जिसके बाद रांची पुलिस के द्वारा शहर के हॉस्पिटल प्रबंधन से अनुरोध कर गंभीर मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाता है। रांची पुलिस ने अबतक 244 कोरोना के गंभीर मरीजों को अलग अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। यह ग्रुप आम लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.