Move to Jagran APP

Indian Railways: रांची-पटना जनशताब्‍दी ट्रेन का परिचालन शुरू, लॉकडाउन में फंसे सैकड़ों यात्री गए बिहार

Railway News. इस दौरान सभी यात्रियों का थर्मल स्कैनिंग भी किया गया। स्‍टेशन के प्‍लेटफॉर्म पर सभी यात्रियों को कुर्सी पर बैठाया गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 03:31 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 03:31 PM (IST)
Indian Railways: रांची-पटना जनशताब्‍दी ट्रेन का परिचालन शुरू, लॉकडाउन में फंसे सैकड़ों यात्री गए बिहार
Indian Railways: रांची-पटना जनशताब्‍दी ट्रेन का परिचालन शुरू, लॉकडाउन में फंसे सैकड़ों यात्री गए बिहार

रांची, जासं। रांची-पटना जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस ट्रेन का परिचालन सोमवार से शुरू हो गया। लॉकडाउन के कारण कई यात्री झारखंड और बिहार में फंसे हैं। लेकिन सोमवार को इन लोगों को अपने घर जाने का मौका मिला। रांची पटना रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस शुरू होने से कई यात्रियों को सहूलियत हुई है। करीब 2:00 बजे रांची स्टेशन पर पटना रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस पहुंची। यहां शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए बारी-बारी से यात्री अपने बोगी से उतर कर स्टेशन के बाहर निकले। यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक छोड़ने के लिए स्टेशन के बाहर बसों की व्यवस्था की गई थी। फिलहाल रांची रेलवे स्टेशन से पटना के लिए ट्रेन 2:25 बजे ना खुलकर बल्कि 3:25 बजे पटना के लिए ट्रेन रवाना होगी। सभी यात्रियों का थर्मल स्कैनिंग भी किया गया।

loksabha election banner

किशोरगंज में कई दिनों से फंसे यात्री शंकर ने बताया कि सरकार की अच्छी पहल है। वह बिहार के रहने वाले हैं। ई पास के लिए उन्होंने अप्लाई भी किया था, लेकिन बात नहीं बन सकी। ट्रेन की बदौलत अब बिहार जाने का मौका मिला है।

अमित कुमार को रामगढ़ सीसीएल ज्वाइन करना है। ट्रेन से अमित रांची रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण सीसीएल रामगढ़ में ज्वाइन नहीं कर पा रहे थे। इस कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। अब रांची पहुंच गए हैं। सिर्फ रामगढ़ जाने में थोड़ी परेशानी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.