Ranchi News: युवक ने किया था लव मैरेज... आज अपार्टमेंट के चौथे तल्ले से कूद गया...
Ranchi News Jharkhand News राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रूगड़ीगढ़ा में नगर निगम की ओर से बने फ्लैट के चौथे तल्ले से कूदकर रवि गोप (25) नाम के युवक ने जान दे दी। घटना शनिवार रात करीब दस बजे की है।
रांची, जासं। Ranchi News, Jharkhand News राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रूगड़ीगढ़ा में नगर निगम की ओर से बने फ्लैट के चौथे तल्ले से कूदकर रवि गोप (25) नाम के युवक ने जान दे दी। घटना शनिवार रात करीब दस बजे की है। रवि मजदूर था। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम रवि गोप अपार्टमेंट परिसर में ही दोस्तों के साथ नशा किया। नशे की हालत में वह रात साढ़े नौ बजे अपने फ्लैट में पहुंचा।
अत्याधिक नशे की वजह से पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसका झगड़ा हुआ। इस दौरान दोनो के बीच मारपीट भी हुई। गुस्से में आकर रवि चौथे तल पर पहुंचा और सीधे नीचे कूद गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद सुखदेवनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। थानेदार ममता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पहले भी तीन बार किया था आत्महत्या का प्रयास
जानकारी के अनुसार रवि गोप ने चार साल पहले लव मैरेज किया था। रवि का तीन साल का बच्चा भी है। शुरूआती दौर में दोनो के बीच काफी अच्छा रिश्ता था। दो साल से छोटी-छोटी बात को लेकर दोनो आपस में झगड़ा करते थे। इस दौरान रवि गोप ने पारिवारिक झगड़े के कारण तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था।
नशेड़ियों व जुआड़ियों का अड्डा है रुगड़ीगढ़ा
स्थानीय लोगों के अनुसार नगर निगम की ओर से रूगड़ीगढ़ा में बनाए गए अपार्टमेंट परिसर बड़े पैमाने पर नशे के कारोबार चलता है। अवैध शराब व गांजा की न सिर्फ बिक्री होती है, बल्कि नशेड़ी उसी परिसर में बैठकर सेवन भी करते हैं। इस वजह से आए दिन उस परिसर में विवाद भी होता रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई भी की। कुछ दिन बंद रहने के बाद फिर से धंधा शुरू हो जाता है।