Move to Jagran APP

Ranchi News: धुंध और कोहरे से ढ़ंका रांची, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड, जाने मौसम का हाल

Ranchi News रांची में रविवार को सुबह से ही धुंध और कोहरा छाया हुआ है। आंशिक रूप से बादल भी छाए हुए हैं। हालांकि मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत जबकि न्यूनतम 49 प्रतिशत रही है।

By Uttamnath PathakEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 09:33 AM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 09:33 AM (IST)
Ranchi News: धुंध और कोहरे से ढ़ंका रांची, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड, जाने मौसम का हाल
Ranchi News: धुंध और कोहरे से ढ़ंका रांची, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड, जाने मौसम का हाल

रांची, जासं: रांची में रविवार को सुबह से ही धुंध और कोहरा छाया हुआ है। आंशिक रूप से बादल भी छाए हुए हैं। हालांकि मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत जबकि न्यूनतम 49 प्रतिशत रही है। पूरे राज्य में सबसे कम तापमान गोड्डा का रहा है। विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा। हालांकि इसके बाद रात के तापमान में कमी आएगी। तापमान 3 से 4 डिग्री नीचे गिरेगा।

loksabha election banner

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा है जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा है। यह भी सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक कोहरा और धुंध देखने को मिलेगा। बादल भी छाए रहेंगे। लेकिन बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट आएगी। तापमान 3 से 4 डिग्री नीचे जाने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने बताया कि 24 नवंबर तक रांची का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। सुबह में धुंध और कोहरा तो रहेगा, पर दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 24 नवंबर तक पूरे राज्य में सबसे अधिक ठंड लोहरदगा में पड़ सकती है। यहां तापमान पांच से छह डिग्री की कमी आ सकती है। वहीं राज्य के दूसरे जिलों पलामू, चतरा, रांची, कोडरमा, रामगढ़ आदि जिलों में भी ठंड में बढ़ोतरी होगी। इन जिलों में भी रात के तापमान में कमी होने की संभावना है।

इस तरह होती है धुंध : पर्यावरण नीतीश प्रियदर्शी का कहना है कि सापेक्षिक आ‌र्द्रता शत प्रतिशत होने पर हवा में जलवाष्प की मात्रा स्थिर हो जाती है। इससे अतिरिक्त जलवाष्प के शामिल होने से या तापमान के कम होने से संघनन शुरू हो जाता है। जलवाष्प से संघनित छोटी पानी की बूंदे वायुमंडल में कोहरे के रूप में फैल जाती हैं। जब कोहरे का धुएं के साथ मिश्रण होता है तो उसे धुंध (स्‍मॉग) कहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.