Move to Jagran APP

Ranchi News: ट्रेनों की समय सारिणी में हुआ बदलाव, रांची साप्ताहिक राजधानी स्पेशल ट्रेन अब इस मार्ग से चलेगी

Ranchi News रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि ट्रेन संख्या 12454/12453 नई दिल्ली – रांची - नई दिल्ली साप्ताहिक राजधानी स्पेशल ट्रेन का परिचालन पंडित दीनदयाल उपाध्याय - गढ़वा रोड – टोरी – बरकाकाना – मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार

By Madhukar KumarEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 07:38 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 07:38 PM (IST)
Ranchi News: ट्रेनों की समय सारिणी में हुआ बदलाव, रांची साप्ताहिक राजधानी स्पेशल ट्रेन अब इस मार्ग से चलेगी
Ranchi News: ट्रेनों की समय सारिणी में हुआ बदलाव, रांची साप्ताहिक राजधानी स्पेशल ट्रेन अब इस मार्ग से चलेगी

रांची, जासं: रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि ट्रेन संख्या 12454/12453 नई दिल्ली – रांची - नई दिल्ली साप्ताहिक राजधानी स्पेशल ट्रेन का परिचालन पंडित दीनदयाल उपाध्याय - गढ़वा रोड – टोरी – बरकाकाना – मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चुनार – चोपन – टोरी - लोहरदगा से किया जायेगा |

loksabha election banner

ट्रेन संख्या 12454 नई दिल्ली - राँची साप्ताहिक राजधानी स्पेशल ट्रेन दिनांक 27/11/2021 से प्रत्येक शनिवार को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी।

नई दिल्ली प्रस्थान 16:10 बजे होगा एवं रांची आगमन रविवार 09:40 बजे होगा | इस ट्रेन का ठहराव कानपुर, प्रयागराज, चोपन, रेनूकूट, गढ़वा रोड एवं डाल्टनगंज स्टेशन पर होगा |

ट्रेन संख्या 12453 राँची – नई दिल्ली साप्ताहिक राजधानी स्पेशल ट्रेन दिनांक 28/11/2021 से प्रत्येक रविवार को राँची से प्रस्थान करेगी।

रांची प्रस्थान 17:15 बजे होगा एवं नई दिल्ली आगमन सोमवार 11:10 बजे होगा | इस ट्रेन का ठहराव डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, रेनूकूट, चोपन, प्रयागराज एवं कानपुर स्टेशन पर होगा |

[19:22, 11/26/2021] +91 94711 71708: ट्रेन संख्या 18631 रांची – चोपन त्रि – साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के समय सारणी में परिवर्तन |

दिनांक 28/11/2021 से ट्रेन संख्या 18631 रांची – चोपन त्रि – साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का रांची, पिसका एवं लोहरदगा स्टेशन के समय सारणी में परिवर्तन किया गया है |

रांची प्रस्थान 09:20 बजे के स्थान पर 09:45 बजे, पिसका आगमन 09:40 बजे के स्थान पर 10:03 बजे एवं प्रस्थान 09:42 बजे के स्थान पर 10:05 बजे तथा लोहरदगा आगमन 10:45 बजे के स्थान पर 11:00 बजे एवं प्रस्थान 10:47 बजे के स्थान पर 11:02 बजे होगा |

अन्य स्टेशनों पर समय सारणी पूर्ववत रहेगी |

[19:23, 11/26/2021] +91 94711 71708: ट्रेन संख्या 18635/18636 रांची – सासाराम – रांची के परिचालन दिवस में परिवर्तन |

28/11/2021 से ट्रेन संख्या 18635/18636 रांची – सासाराम – रांची ट्रेन के परिचालन दिवस में परिवर्तन किया गया है |

ट्रेन संख्या 18635 रांची – सासाराम एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार छोड़ कर सप्ताह में 6 दिन के स्थान पर दिनांक 28/11/2021 से रविवार छोड़ कर सप्ताह में 6 दिन रांची से प्रस्थान करेगी |

ट्रेन संख्या 18636 सासाराम - रांची एक्सप्रेस ट्रेन रविवार छोड़ कर सप्ताह में 6 दिन के स्थान पर 28/11/2021 से सोमवार छोड़ कर सप्ताह में 6 दिन सासाराम से प्रस्थान करेगी तथा रांची आगमन 10:15 बजे के स्थान पर 10:30 बजे होगा |


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.