Indian Railways: यात्रीगण ध्यान दें... रांची-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन आज विलंब से चलेगी
Railway News. ऐसा नई दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेन के विलंब होने के कारण हो रहा है। ट्रेन संख्या 02454 नई दिल्ली-रांची राजधानी स्पेशल ट्रेन रविवार को विलंब से चल रही है।
रांची, जासं। रांची से नई दिल्ली को चलने वाली राजधानी स्पेशल ट्रेन आज रविवार को अपने निर्धारित समय से तीन घंटा 20 मिनट विलंब से चलेगी। ऐसा नई दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेन के विलंब होने के कारण हो रहा है। ट्रेन संख्या 02454 नई दिल्ली-रांची राजधानी स्पेशल ट्रेन रविवार को विलंब से चल रही है। यह ट्रेन चार घंटे विलंब से चल रही है। इसका रांची आने का निर्धारित समय सुबह 10 बजे है, लेकिन विलंब होने के कारण यह ट्रेन अब दोपहर 2 बजे रांची आएगी। इस कारण रांची से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन भी विलंब से जाएगी।
ट्रेन संख्या 02453 रांची-नई दिल्ली राजधानी स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 05:40 बजे न खुलते हुए परिवर्तित समय रात्रि 09:00 बजे खुलेगी। विलंब से ट्रेन के चलने के कारण यात्रियों काे परेशानी हो रही है। कोरोना का खतरा और ऊपर से गर्मी के कारण यात्री स्टेशन पर परेशान हैं। नई दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेन के विलंब होने के कारण रेलवे ने इस ट्रेन के यात्रियों के लिए लंच समय पर रांची स्टेशन पर फूट पैकेट का इंतजाम किया है। दो बजे रांची आने पर इस ट्रेन के यात्रियों को फूट पैकेट दिया जाएगा। बता दें कि लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। पहली बार राजधानी ट्रेन विलंब से चल रही है।