Move to Jagran APP

Good News: लोहरदगा में रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन... बढ़ाई जा रही प्लेटफार्म की लंबाई... रांची रेल मंडल की तैयारी शुरू

Indian Railways रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अब लोहरदगा स्टेशन पर रुकेगी। रांची रेल मंडल इसकी कवायद में जुट गया है। अभी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लंबे समय से यहां ट्रेन ठहराव की मांग की जा रही थी। ट्रेन ठहराव से कई जिलों को लाभ होगा।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 09:43 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 09:47 PM (IST)
Good News: लोहरदगा में रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन... बढ़ाई जा रही प्लेटफार्म की लंबाई... रांची रेल मंडल की तैयारी शुरू
Indian Railways: लोहरदगा में रुकेगी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन... बढ़ाई जा रही प्लेटफार्म की लंबाई... रांची रेल मंडल की तैयारी शुरू

रांची, जागरण संवाददाता। रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के लोहरदगा स्टेशन पर ठहराव की कवायद शुरू हो गई है। रांची रेल मंडल इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है। प्लेटफार्म की लंबाई पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वर्तमान में लोहरदगा स्टेशन पर सिर्फ 16 कोच वाली ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था है, जिससे यात्रियों को उतरने में परेशानी नहीं होती है। जबकि राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 22 कोच है, इसलिए प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाकर इसके अनुरूप करने की कोशिश जारी है। जल्द ही प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ा दी जाएगी।

loksabha election banner

बन रहा ओवरब्रिज, ट्रैक क्रास नहीं करना होगा

जानकारी के अनुसार, लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में परेशानी नहीं होगी। वर्तमान में यात्रियों को ट्रैक क्रास करके जाना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों की जान का हमेशा खतरा बना रहता है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव से लोहरदगा समेत कई अन्य जिलों के यात्रियों को भी सुविधा होगी। उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए रांची रेलवे स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। अपने नजदीकी लोहरदगा स्टेशन पर ही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ सकेंगे।

पेयजल और यात्री शेड की बढ़ाई जा रही सुविधा

रेलवे के अनुसार प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाई जा रही है। एक शेड लंबाई बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। बरसात और गर्मियों के मौसम में यात्रियों को असुविधा होती थी। ऐसे में शेड की सुविधा होने से यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। वर्तमान में लोहरदगा में आईलैंड प्लेटफार्म का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें प्लेटफार्म नंबर दो और तीन की सुविधा होगी। यहां भी शेड की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पेयजल की भी व्यवस्था प्लेटफार्म पर की जाएगी।राजधानी के अलावा चलेंगी कई अन्य ट्रेनें भी

रांची रेल मंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि रांची-लोहरदगा रूट महत्वपूर्ण रूट है। भविष्य में राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य कई महत्वपूर्ण ट्रेनें चलेंगी। इसलिए लोहरदगा स्टेशन को डेवलप करने की प्रक्रिया चल रही है। एक ही प्लेटफार्म होने से यात्रियों को परेशानी होती थी। प्लेटफार्म की लंबाई और संख्या बढ़ाई जा रही है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.