Move to Jagran APP

रांची के चिरौंदी में बनेंगे 872 फ्लैट, जर्जर आवास को तोड़कर नगर निगम बनाएगा आवासीय कांप्‍लेक्‍स

Jharkhand Hindi News Ranchi Nagar Nigam रांची के चिरौंदी में फ्लैट बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। तीन महीने पहले नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने यहां का जायजा लिया था। जर्जर आवास बेहद खतरनाक हो गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 05:36 PM (IST)
रांची के चिरौंदी में बनेंगे 872 फ्लैट, जर्जर आवास को तोड़कर नगर निगम बनाएगा आवासीय कांप्‍लेक्‍स
Jharkhand Hindi News, Ranchi Nagar Nigam चिरौंदी में फ्लैट बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है।

रांची, जासं। रांची के चिरौंदी में नगर निगम 872 नए फ्लैट बनाने जा रहा है। इसकी कवायद शुरू हो गई है। इस पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी खुद नगर आयुक्त मुकेश कुमार कर रहे हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम के उपनगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने चिरौंदी पहुंच कर स्थल का जायजा लिया था। यहां उपनगर आयुक्त ने आवासों में रहने वालों के साथ बैठक भी की थी। बैठक कर उन्हें योजना के बारे में बताया गया। सभी लोग नए फ्लैट लेने के लिए राजी हो गए थे।

loksabha election banner

इंजीनियरों ने वह स्थल भी चिन्हित कर लिया है, जहां ये फ्लैट बनाए जाएंगे। जल्द ही इस योजना की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होगी। ये फ्लैट उन्हीं लाभुकों को आवंटित किए जाएंगे, जो अभी यहां के आवासों में रह रहे हैं। नगर निगम ने इन सभी की सूची तैयार कर ली है। नगर आयुक्त जल्द ही इस योजना का अंतिम खाका तैयार करने के लिए बैठक करेंगे।

320 वर्ग फीट में बनाए जाएंगे आवास

चिरौंदी में ये आवास 320 वर्ग फीट में बनाए जाएंगे। एक ब्लाक में 20 फ्लैट बनाए जाने की योजना है। एक फ्लैट में एक बेडरूम, एक किचन, हाल और बालकनी होगी।

बेहद जर्जर हो गए हैं चिरौंदी के फ्लैट

नगर निगम ने चिरौंदी में कई साल पहले फ्लैट बना कर जरूरतमंदों को दिया था। अब ये फ्लैट बेहद जर्जर हो गए हैं। तीन महीने पहले नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने चिरौंदी जाकर इन जर्जर आवासों का जायजा लिया था। नगर आयुक्त ने उपनगर आयुक्त को यहां नए आवास बनाने का निर्देश दिया था। इसके बाद से ही यहां नए फ्लैट बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

नए फ्लैट बनने के बाद तोड़ दिए जाएंगे पुराने आवास

चिरौंदी में नए फ्लैट बनने के बाद इसमें जर्जर आवास में रहने वालों को शिफ्ट कराया जाएगा। इसके बाद पुराने जर्जर आवास तोड़ दिए जाएंगे। ये आवास बेहद खतरनाक हो गए हैं। रांची नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसलिए इनकी जगह नए फ्लैट बनाया जाना जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.