Move to Jagran APP

रांची नगर निगम अब बायोगैस प्लांट के निर्माण की नियमित करेगा निगरानी

रांची नगर निगम अब झिरी में बायोगैस प्लांट के निर्माण की नियमित निगरानी करेगा। यह बायोगैस प्लांट झिरी में गेल इंडिया की तरफ से स्थापित किया जा रहा है। सिस्टम बायो गैस का उत्पादन होगा। बायोगैस प्लांट का निर्माण दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 01:48 PM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 01:48 PM (IST)
रांची नगर निगम अब बायोगैस प्लांट के निर्माण की नियमित करेगा निगरानी
रांची नगर निगम अब बायोगैस प्लांट के निर्माण की नियमित करेगा निगरानी। फाइल फोटो। जागरण

रांची, जासं । रांची नगर निगम अब झिरी में बायोगैस प्लांट के निर्माण की नियमित निगरानी करेगा। यह बायोगैस प्लांट झिरी में गेल इंडिया की तरफ से स्थापित किया जा रहा है। सिस्टम बायो गैस का उत्पादन होगा। बायोगैस प्लांट का निर्माण दिसंबर 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। प्लांट का निर्माण 28 करोड़ 19 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। ज प्लांट झिरी में आठ 8 एकड़ जमीन पर लगाया जा रहा है। कुछ दिन पहले झारखंड की एक मॉडल सुरभि ने झिरी में कचरे पर कैटवॉक किया था।

loksabha election banner

इसके बाद रांची नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी शीतल कुमारी ने बैठक कर बायोगैस प्लांट के निर्माण का जायजा लिया और गेल इंडिया के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस प्लांट का तेजी से निर्माण किया जाए। झिरी में अभी राजधानी का कचरा डंप होता है। यहां कचरे का पहाड़ हो गया है। बरसात में कचरा बदबू करता है। लोगों का कहना है कि वह जब रिंग रोड से गुजरते हैं तो यहां इस कदर पर्यावरण प्रदूषण होता है की नाक बंद करनी पड़ती है। झिरी के आसपास के लोग भी परेशान रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.