Move to Jagran APP

रांची के पार्टी में लोगों ने मिट्टी और कागज से बने समानों में खाया खाना, नगर निगम की ये पहल

Jharkhand News रांची नगर निगम की टीम द्वारा पर्यावरण को ठीक रखने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जीरो वेस्ट शादी का आयोजन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एक पार्टी में लोग मिट्टी और कागज से बने सामनों में खाना खाया।

By Sanjay KumarEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 11:07 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 11:08 AM (IST)
रांची के पार्टी में लोगों ने मिट्टी और कागज से बने समानों में खाया खाना, नगर निगम की ये पहल
Ranchi Municipal Corporation Campaign : रांची के पार्टी में लोगों ने मिट्टी और कागज से बने सामनों में खाया खाना

रांची, जागरण संवाददाता। Jharkhand News : रांची नगर निगम की टीम ने एक नई पहल की शुरूआत की है। पर्यावरण को ठीक रखने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जीरो वेस्ट शादी का आयोजन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रांची नगर निगम की एक टीम वर वधू के स्वजनों के पास पहुंची जिनकी शादी होने वाली थी। टीम के द्वारा स्वजनों को जीरो वेस्ट शादी के बारे में पूरी जानकारी दी गई।

prime article banner

पर्यावरण को प्लास्टिक से हो रहा है काफी नुकसान

टीम ने स्वजनों को बताया कि पर्यावरण को प्लास्टिक से काफी नुकसान हो रहा है। कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। जीरो वेस्ट शादी से क्या क्या फायदा मिलेगा उन्हें इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई। स्वजन जब जीरो वेस्ट शादी कराने के लिए तैयार हो गए तो इसका आयोजन टीम के द्वारा किया गया।

पूरी पार्टी में लोग मिट्टी और कागज से बने समानों में खाया खाना

टीम के द्वारा सेटेलाइट चौक के समीप जेके सेलिब्रेशन हॉल में आशुतोष मिंज और दीपशाीखा का रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में मिट्टी और कागज की कटलरी का इस्तेमाल किया गया। प्लास्टिक की जगह मिट्टी और कागज का इस्तेमाल करने से उन्हें नष्ट करने में कोई परेशानी नहीं हुई। पूरी पार्टी में लोग मिट्टी और कागज से बने समानों का इस्तेमाल किया और उसी में खाना खाया। पार्टी में आए लोगों ने इसे काफी सराहा।

वेस्ट कम्पोजर मशीन का हुआ इस्तेमाल

नगर निगम की टीम के द्वारा पार्टी का आयोजन होने के बाद वेस्ट कम्पोस्टर मशीन से गिला कचरा को नष्ट कर खाद बनाया गया। काफी कम समय में पाार्टी स्थल को पूरी तरह से साफ कर दिया गया। शादी समारोह में एक भी प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया। टीम का कहना है कि इस आयोजन के पीछे का एक ही उद्देश है कि लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा सके। मिट्टी और कागज का इस्तेमाल करने लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

शहर के कई घरों में होगा जीरो वेस्ट शादी का आयोजन

नगर निगम की टीम ने कई घरों से संपर्क किया है जिनके घरों में हाल के दिनों में शादी होने वाली है। कई घरों में लोग जीरो वेस्ट शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं। हाल के दिनों में कई घरों में जीरो वेस्ट शादी का आयोजन देखने के लिए मिलेगा। जीरो वेस्ट शादी में सबसे अच्छी बात यह है कि पार्टी खत्म होने के बाद कुछ ही देर में सफाई हो जा रही है और एक भी कचरा नहीं दिखता है।

जीरो वेस्ट शादी में शामिल हो, लोगों से आग्रह

रांची डिप्टी मेयर सजीव विजयवर्गीय का कहना है कि प्लास्टिक की वजह से पर्यावरण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रांची नगर निगम के द्वारा लोगों को जीरो वेस्ट शादी करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वह जीरो वेस्ट शादी में शामिल हो और अपने घरों में शादी समारोह में इसका पालने करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.