Move to Jagran APP

IMPORTANT लिस्ट देख लीजिए, रांची शहर में 27 जगहों पर हैैं पार्किंग, अन्य जगहों से कोई रसीद काटे तो थाना या निगम में करें शिकायत

रांची में ठेेकेदार ऐसी जगहों से भी पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं जहां नगर निगम ने पार्किंग की नीलामी नहीं की है। ऐसी जगहों पर अगर अब वसूली हुई तो निगम सख्त कार्रवाई करेगा। इसके लिए निगम ने शुक्रवार को पार्किंग स्पॉट की सूची जारी कर दिया है।

By Sanjay kumar SinhaEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 08:27 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 08:27 PM (IST)
IMPORTANT  लिस्ट देख लीजिए, रांची शहर में 27 जगहों पर हैैं पार्किंग, अन्य जगहों से कोई रसीद काटे तो थाना या निगम में करें शिकायत
रांची के मेन रोड में निगम का पार्किंग स्थल जहां गाड़ियां की जाती हैं पार्क।

रांची (जासं ) : रांची में ठेेकेदार ऐसी जगहों से भी पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं जहां नगर निगम ने पार्किंग की नीलामी नहीं की है। ऐसी जगहों पर अगर अब वसूली हुई तो निगम सख्त कार्रवाई करेगा। इसके लिए निगम ने शुक्रवार को पार्किंग स्पॉट की सूची जारी कर दिया है। लोगों से अपील की है कि अगर इन स्थलों से इतर वाहन खड़ी करने पर पार्किंग शुल्क की वसूली हो तो फौरन इसकी शिकायत थाने में या नगर निगम द्वारा जारी नंबर पर फोन करें। 

loksabha election banner

  कुछ दिनों से नगर निगम को ऐसे स्थलों से भी पार्किंग शुल्क वसूलने की शिकायत मिल रही थी जिसे रांची नगर निगम ने पार्किंग स्थल के रूप में चयनित ही नहीं किया है। इसका लाभ उठाकर अवैध तरीके से पार्किंग स्थल बनाकर लोगों को परेशान किया जा रहा था। इस बाबत रांची नगर निगम के उपनगर आयुक्त ने पार्किंग स्थलों की सूची जारी कर दी है। कहा है कि निगम ने शहर के कुल 27 स्थलों को पार्किंग स्थल के रूप में चयनित किया है। कोई भी व्यक्ति इन पार्किंग स्थलों के अतिरिक्त अन्य जगहों पर वाहन खड़ी करने पर किसी से भी शुल्क लेता है तो पीडि़त लोग नजदीकी थाना, यातायात पुलिस या रांची नगर निगम के फोन नंबर 06512200011 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 

निगम की ओर से ये हैैं 27 पार्किंग स्थल 

बहुबाजार वाहन पड़ाव (रिलायंस फ्रेश के सामने)

यूनिवर्सिटी गेट के पास कार पार्किंग (11 माह के लिए)

रांची पहाड़ी के समीप

प्रेमसंस मोटर, कांके रोड के सामने

बिग बाजार, कांके रोड के सामने

रंगरेज गली

पेंटालूंस मॉल, डंगराटोली चौक के समीप

हरिओम टावर के सामने

रिलायंस मार्ट, कांके रोड

सेवासदन के सामने

सिद्धू कान्हू पार्क के सामने व बगल में

अंजुमन प्लाजा के विपरीत के पास (वूल हाउस के पास) त्रिकोणीय स्थल

कचहरी चौक (काली मंदिर से कमिश्नर ऑफिस के उत्तर सड़क किनारे तक)

रांची क्लब कांप्लेक्स के बाहर (बैंक ऑफ महाराष्ट्र से इंडसइंड बैंक) 

हनुमान मंदिर, टैक्सी स्टैंड (मेन रोड)

बिग बाजार के सामने (मेन रोड)

वेद टेक्सटाइल से निशान ऑटोमोबाइल तक

सैन्को के बगल से एसी मार्केट के गेट तक

विशाल मेगा मार्ट से हनुमान मंदिर तक

एमिटी यूनिवर्सिटी से मान्यवर शोरूम तक

हीरो शोरूम से लेकर वी-मार्ट तक (वाया कम्प्यूटर नेटवर्क व राज अस्पताल)

गुप्ता भंडार से लेदर वल्र्ड तक भाया इंडिया होटल

सिटाडेल (ब्लैकबेरी) बिङ्क्षल्डग के बाहर से लेकर होराइजन होंडा तक

चर्च काम्पलेक्स के सामने से लेकर नाइस फर्नीचर तक

नाइस फर्नीचर से लेकर भारत शू तक भाया रोस्पा टावर व बैंक ऑफ इंडिया के कॉर्नर तक..(नाइस फर्नीचर से लेकर रोस्पा टावर एवं बैंक ऑफ इंडिया से लेकर भारत शू तक केवल दो पहिया वाहन)

शारदा बाबू लेन (दो पहिया वाहन, अस्थायी पड़ाव)

अलबर्ट एक्का चौक से सर्जना चौक तक भाया सदर अस्पताल के बाउंड्री साइड तक

प्रति 3 घंटे के लिए शुल्क निर्धारित है क्रमश: 5 और 20 रुपये 

वर्तमान में उपरोक्त पार्किंग स्पॉट में निगम ने शुल्क तय कर रखा है। 

वाहन              शुल्क (प्रति तीन घंटे) रुपये में  

दोपहिया           5 

चार पहिया        20 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.