Move to Jagran APP

रांची की मेयर ने सफाई योजना पर बुलाई बैठक, नहीं पहुंचे नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी

Jharkhand Hindi News Ranchi News रांची की मेयर ने रांची नगर निगम में सफाई की योजना की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। बताया गया कि नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी फील्ड विजिट पर थे। इनके नहीं पहुंचने पर सफाई की योजनाओं पर मेयर की समीक्षा बैठक नहीं हो सकी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 04 Sep 2021 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 05:36 PM (IST)
रांची की मेयर ने सफाई योजना पर बुलाई बैठक, नहीं पहुंचे नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी
Jharkhand Hindi News, Ranchi News रांची मेयर ने सफाई की योजना की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी।

रांची, जासं। रांची नगर निगम में मेयर आशा लकड़ा द्वारा सफाई की योजनाओं की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक आयोजित नहीं हो सकी। मेयर बैठक कक्ष में इंतजार करती रहीं, लेकिन अधिकारियों के नहीं पहुंचने की वजह से बैठक नहीं हो सकी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद मेयर अपने चेंबर में चली गईं। बैठक में उन्होंने नगर आयुक्त समेत सफाई व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को बुलाया था। लेकिन सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए नगर आयुक्त मुकेश कुमार सफाई व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ फील्ड विजिट पर चले गए।

loksabha election banner

उधर 2:00 बजे से बैठक का इंतजार करने के बाद मेयर वापस चली गईं। मेयर ने कहा कि राजधानी रांची में अभी सफाई नहीं हो पा रही है। रांची में प्रतिदिन 715 टन कचरा निकलता है। लेकिन कचरा साफ नहीं हो पा रहा है। मेयर ने नगर आयुक्त से 17 बिंदुओं पर सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा है कि कचरा उठाव कार्य के लिए कितने वाहन का प्रयोग हो रहा है। कितने वाहन चल रहे हैं। कितने वाहन खराब हैं। सफाई के काम के लिए नई एजेंसी से इकरारनामा के बाद कितना खर्च हो रहा है।

वार्डों में सफाई की क्या स्थिति है। रेडियो फ्रिकवेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप कितने घरों में लगाई गई। किस तरह कचरा उठाव की निगरानी की जाएगी। जोंटा कंपनी को 53 वार्ड में स्मार्ट डस्टबिन लगाना था। कितनी डस्टबिन लगाई जा चुकी है। सफाई के काम में लगे वाहनों पर कितने लीटर डीजल प्रतिदिन खर्च होता है। नगर आयुक्त ने बकरी बाजार में रखे कंडम वाहनों को हटाने का निर्देश दिया है। यहां कितने कंडम वाहन मौजूद हैं।

झिरी स्थित डंपिंग यार्ड में कूड़े का वजन कैसे किया जाता है। डंपिंग यार्ड का सीसीटीवी कैमरा कई दिनों से खराब है। यह कब ठीक होगा। शहर की मुख्य सड़कों की सफाई की क्या स्थिति है। अशोक नगर कॉलोनी से कूड़े का उठाव सोसाइटी के जरिए कराया जाता है। फिर भी वहां अक्सर कूड़े का उठाव रांची नगर निगम के ट्रैक्टर से भी होता है। क्या अशोक नगर सोसायटी इस काम के लिए रांची नगर निगम को कोई भुगतान करती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.