Move to Jagran APP

सांसद संजय सेठ ने की आकाशवाणी व दूरदर्शन से क्षेत्रीय भाषाओं में समाचार प्रसारण की मांग, मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को सौंपा ज्ञापन

News Broadcast in Regional Languages सांसद संजय सेठ ने कहा कि दूरदर्शन पर 24 घंटे समाचार का प्रसारण शुरू होने के बाद से इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ी है। समय के साथ इसमें सुधार की आवश्यकता है ताकि इसकी लोकप्रियता व उपयोगिता और भी बढ़ सके।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 05:03 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 05:03 PM (IST)
सांसद संजय सेठ ने की आकाशवाणी व दूरदर्शन से क्षेत्रीय भाषाओं में समाचार प्रसारण की मांग, मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को सौंपा ज्ञापन
मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को ज्ञापन सौंपते सांसद संजय सेठ।

रांची, जासं। रांची के सांसद संजय सेठ ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। यह जानकारी देते हुए सांसद के प्रतिनिधि संजय पोद्दार ने बताया कि ज्ञापन में सांसद ने कहा है कि रांची में आकाशवाणी और दूरदर्शन दोनों का प्रसारण केंद्र है। यह सौभाग्य है कि दोनों ही प्रसारण केंद्रों के श्रोताओं और दर्शकों की संख्या लाखों में है। दूरदर्शन पर 24 घंटे समाचार का प्रसारण शुरू होने के बाद से इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ी है।

loksabha election banner

समय के साथ इसमें सुधार की आवश्यकता है ताकि इसकी लोकप्रियता व उपयोगिता और भी बढ़ सके। संजय सेठ ने कहा कि रांची दूरदर्शन का 24 घंटे का प्रसारण तो शुरू हो गया परंतु यह टाटा स्काई, एयरटेल जैसे बड़े सेटेलाइट नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं है। इन नेटवर्कों पर इस चैनल के अब तक उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण बड़ी संख्या में राज्‍य के नागरिक रांची दूरदर्शन को देखने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने इस दिशा में अविलंब पहल करने का आग्रह किया, ताकि टाटा स्काई, एयरटेल जैसे नेटवर्क से जुड़े उपभोक्ता भी रांची दूरदर्शन के प्रसारण कार्यक्रम को देख सकें।

इससे झारखंड से हो रहे प्रसारण को देशभर में भी लोकप्रियता मिलेगी। इसके अलावा संजय सेठ ने रांची से आकाशवाणी और दूरदर्शन में प्रसारित होने वाले समाचारों को लेकर भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष एक मांग रखी। उन्होंने कहा कि रांची से हिंदी और अंग्रेजी में समाचार का प्रसारण होता है। अभी हाल ही में संस्कृत में भी समाचार प्रसारण की योजना बनी है और इस पर काम भी चल रहा है।

झारखंड में कई क्षेत्रीय भाषाएं हैं, जिसमें कई भाषाओं की लोकप्रियता राष्ट्रीय स्तर पर भी है। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं में भी समाचार का प्रसारण शुरू कराया जाए। इससे देशभर के लोगों को नई भाषा की जानकारी भी मिलेगी और झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह बहुत ही उपयोगी साबित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.