Move to Jagran APP

रांची के सांसद संजय सेठ बोले, लव जेहाद के खिलाफ झारखंड में बने कठोर कानून

Jharkhand News कहा कि बीते एक दशक में झारखंड में इस तरह के हजारों मामले सामने आए। कई मामलों में पुलिस केस दर्ज हुआ और कई मामले पुलिस के सामने नहीं आ सके। सांसद ने इस मामले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारों का हवाला दिया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 03:54 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 03:54 PM (IST)
रांची के सांसद संजय सेठ बोले, लव जेहाद के खिलाफ झारखंड में बने कठोर कानून
रांची के सांसद संजय सेठ। फाइल फोटो

रांची, जासं। रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा है कि झारखंड में लव जेहाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक झारखंड की हजारों बहनें व बेटियां इसकी शिकार हो चुकी हैं। पहले प्रेम, उसके बाद विवाह और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव। ऐसे कई मामले हर महीने सामने आ रहे हैं। यह कोई छोटा मामला नहीं है। बल्कि यह समस्या अब सामाजिक कोढ़ बनती जा रही है। उन्‍होंने इसे लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है।

prime article banner

अपने पत्र में सांसद ने झारखंड में भी लव जेहाद पर कड़ा कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लव जेहाद से समाज का ताना-बाना न सिर्फ टूटता है, बल्कि सामाजिक सद्भाव बिगड़ता है और एक-दूसरे की विश्वसनीयता भी खतरे में आ जाती है। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में झारखंड में इस तरह के हजारों मामले सामने आए। कई मामलों में पुलिस केस दर्ज हुआ और कई मामले पुलिस के सामने नहीं आ सके।

इस प्रकरण में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि अपना नाम और अपनी पहचान छुपा कर बहनों-बेटियों के साथ विवाह किया जाता है और बाद में उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है। सांसद ने अपने पत्र में कहा कि जमशेदपुर, हजारीबाग, चतरा, रांची, दुमका, गिरिडीह, धनबाद सहित झारखंड के लगभग प्रत्येक जिले में ऐसे मामले देखने को मिलते हैं।

इस मामले में यह आवश्यक है कि सरकारी स्तर पर कड़े कानूनी प्रावधान किए जाएं, ताकि हमारी बहन-बेटियां और उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। सांसद ने इस मामले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारों का हवाला देते हुए कड़े कानून बनाने से संबंधित प्रस्ताव लाने की मांग की। सांसद ने कहा है कि पूर्ण विश्वास है कि झारखंड की बहन-बेटियों की प्रतिष्ठा को देखते हुए मुख्यमंत्री इस दिशा में आवश्यक व ठोस कदम जरूर उठाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK