Move to Jagran APP

Indian Railway: रांची - लखनऊ - रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन कल

Indian Railway यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन संख्या 08611/ 08612 रांची - लखनऊ - रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08611 रांची - लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 02-11-2021 को (केवल एक ट्रिप ) रांची से प्रस्थान करेगी।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Mon, 01 Nov 2021 10:52 AM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 10:52 AM (IST)
Indian Railway: रांची - लखनऊ - रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन कल
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा।

रांची, जासं। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन संख्या 08611/ 08612 रांची - लखनऊ - रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 08611 रांची - लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 02-11-2021 को (केवल एक ट्रिप ) रांची से प्रस्थान करेगी। ट्रेन रांची से प्रस्थान 20:10 बजे, मुरी आगमन 21:05 बजे प्रस्थान 21:10 बजे, रामगढ़ कैंट आगमन 22:05 बजे प्रस्थान 22:10 बजे, बरकाकाना आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 23:00 बजे, डालटनगंज आगमन 01:35 बजे प्रस्थान 01:37 बजे, सासाराम आगमन 05:33 बजे प्रस्थान 05:35 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 07:55 बजे प्रस्थान 08:05 बजे, वाराणसी आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:10 बजे एवं लखनऊ आगमन 16:00 बजे होगा।

loksabha election banner

ट्रेन संख्या 08612 लखनऊ - रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन दिनांक 04-11-2021 को ( केवल एक ट्रिप ) लखनऊ से प्रस्थान करेगी । लखनऊ प्रस्थान 09:00 बजे, वाराणसी आगमन 15:40 बजे प्रस्थान 15:50 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:52 बजे प्रस्थान 17:02 बजे, सासाराम आगमन 18:07 बजे प्रस्थान 18:09 बजे, डालटनगंज आगमन 21:50 बजे प्रस्थान 21:52 बजे, बरकाकाना आगमन 1:35 बजे प्रस्थान बरकाकाना आगमन 01:35 बजे प्रस्थान 01:45 बजे, रामगढ़ कैंट आगमन 01:55 बजे प्रस्थान 02:00 बजे, मुरी आगमन 02:45 बजे प्रस्थान 02:50 बजे एवं रांची आगमन 04:15 बजे होगा ।इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 06 कोच एवं वातानुकूलित 3-टियर का 01 कोच, कुल 13 कोच होंगे।

सिकंदराबाद दरभंगा स्पेशल ट्रेन के मार्ग में किया गया परिवर्तन

दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत काजीपेट -बल्लारशाह रेलखंड पर माणिकगढ़- विहिरगांव - वरोरा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। अब ट्रेन सिकंदराबाद दरभंगा स्पेशल ट्रेन छह नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग सिकंदराबाद - बल्लारशाह - गोंदिया - रायपुर- बिलासपुर - दरभंगा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद -निजामाबाद - मुदखेड - पिंपलखूंटी - मजरी - नागपुर -गोंदिया होकर जाएगी। ट्रेन दरभंगा सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन नौ नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग दरभंगा -बिलासपुर- रायपुर- गोंदिया - बल्लारशाह - सिकंदराबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोंदिया - नागपुर- मंजरी -पिंपलखुटी- मूदखेड़ - निजामाबाद होकर जाएगी ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.