Move to Jagran APP

Jharkhand Cabinet Expansion: CM हेमंत सोरेन के दिल्‍ली दौरे के क्या हैं मायने... जानें आसान शब्‍दों में

Jharkhand Cabinet Expansion झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज कहा कि उम्मीद से कम मिलता है तो स्वभाविक रूप से सौतेला व्यवहार महसूस होता है। केंद्र से झारखंड को अधिक उम्मीदें हैं। दिल्ली के दौरे पर गए सीएम ने कहा कि उनकी सरकार में कोई तनातनी नहीं है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 09:31 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 06:06 PM (IST)
Jharkhand Cabinet Expansion: CM हेमंत सोरेन के दिल्‍ली दौरे के क्या हैं मायने... जानें आसान शब्‍दों में
Jharkhand Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी गठबंधन सरकार में कहीं कोई तकलीफ या तनातनी नहीं।

रांची, राज्य ब्यूरो। Hemant Soren in Delhi, Jharkhand Cabinet Expansion मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से बेहतर सहयोग की आशा जताई है। नई दिल्ली के दौरे पर गए मुख्यमंत्री ने लगातार केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मौजूदा आर्थिक स्थिति में केंद्र से झारखंड को अधिक उम्मीदें हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुलाकात के क्रम में झारखंड को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। केंद्र सरकार का उपक्रम सबसे अधिक झारखंड में हैं। इनसे राज्य सरकार के रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। 

loksabha election banner

गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ केंद्र के पक्षपात के सवाल पर उन्होंने कहा कि उम्मीद से कम मिलता है, तो स्वभाविक रूप से सौतेला व्यवहार महसूस होता है। केंद्रीय उपक्रमों पर राज्य सरकार का 65 हजार करोड़ बकाया की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब तह तक जाने पर सारी चीजें सामने आ रही हैं। गृह मंत्री की ओर से झारखंड को केंद्र का पूरा सहयोग मिलने के आश्वासन के बाद उनकी उम्मीदें बढ़ी हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री की नजर पूरे देश की समस्याओं पर रहती है। फिलहाल वे विशेष कार्ययोजना लेकर नहीं आए हैं। वह शिष्टाचार मुलाकात कर रहे हैं। विशेष प्रयोजन के तहत बाद में पूरी तैयारी कर दिल्ली आएंगे। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी शिष्टाचार मुलाकात हुई है। कोयला मंत्री का झारखंड से विशेष लगाव रहता है। झारखंड में बड़े स्तर पर खनन गतिविधियां संचालित होती हैं। 

सरकार में न तकलीफ थी, न होगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा कि उनकी गठबंधन की सरकार में कहीं कोई तकलीफ या तनातनी न थी, न है और आगे भी नहीं होगी। सब कुछ बेहद सामान्य और बेहतर है। ऑपरेशन लोट्स के सवाल पर कहा कि इसका झारखंड में कोई वजूद नहीं है। उनकी सरकार हर मोर्चे पर सजग है। वे एक साल बाद झारखंड से बाहर निकलकर दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली देश का राजनीतिक हेडक्वार्टर है। वे झारखंड में गठबंधन सरकार चला रहे हैं और गठबंधन दल के शीर्ष नेता दिल्ली में रहते हैं, तो उनसे स्वभाविक मुलाकात बनती है। उनकी कोशिश है कि नए साल की शुभकामनाओं के साथ आने वाले समय में सरकार बेहतर कार्य करे। 

बजट में महिलाओं-बच्चों पर करेंगे फोकस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के अगले वित्तीय वर्ष के बजट में महिलाओं और बच्चों पर विशेष जोर रहेगा। बजट की रूपरेखा तय की जा रही है। अभी इसपर मशक्कत हो रही है। कुछ दिनों में बजट फाइनल कर लिया जाएगा। किसान आंदोलन पर कहा कि अन्नदाता दुखी होगा, तो हम सब कैसे सुखी रह सकते हैं। सीएम ने कोरोना टीकाकरण को लेकर उठे सवाल पर कहा कि उन्होंने इसपर प्रश्न नहीं उठाया है। कोरोना से जंग लडऩे का प्रयास हो रहा है। इससे जुड़ी चिंता पर जिम्मेदार लोगों को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.