Move to Jagran APP

माता-पिता से नाराज होकर घर से निकली युवती से अगवा कर दुष्‍कर्म, इधर रातभर ढूंढती रही पुलिस

Jharkhand Latest News. दिल्‍ली ले जाने की बात कह कर युवक टैगोर हिल के पास से अगवा कर कोकर ले गया। वहां कई बार दुष्कर्म किया। एक अन्‍य ने छेड़छाड़ की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 09:15 AM (IST)
माता-पिता से नाराज होकर घर से निकली युवती से अगवा कर दुष्‍कर्म, इधर रातभर ढूंढती रही पुलिस
माता-पिता से नाराज होकर घर से निकली युवती से अगवा कर दुष्‍कर्म, इधर रातभर ढूंढती रही पुलिस

रांची, जासं। रांची के टैगोर हिल रोड  से माता-पिता से नाराज होकर घर से बिना बताए निकली एक नाबालिग लड़की बदमाशों के चंगुल में आ गई। उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके गायब रहने के दौरान पुलिस और परिजन ढूंढते रहे। शनिवार की रात के करीब एक बजे पुलिस ने कोकर न्यू नगर से नाबालिग को बरामद किया। इसके साथ ही नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

prime article banner

गिरफ्तार आरोपितों में अंकित मिश्रा और आनंद मोहन राय उर्फ धीरज राय शामिल है। मूल रूप से दोनों बिहार के रहने वाले हैं। वर्तमान में दोनों सदर थाना क्षेत्र के न्यू नगर में रहते हैं। इधर, नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मां-पिता से झगड़ा के बाद गुस्से में शनिवार की शाम चार बजे घर से निकल गई थी। इसके बाद टैगोर हिल के पास वह खड़ी थी।

इस बीच आरोपित अंकित बाइक से उसी रास्ते से गुजर रहा था। नाबालिग ने ही आरोपित को रोका और लिफ्ट मांगी। उससे कहा कि उसे दिल्ली जाना है। वह रांची रेलवे स्टेशन तक उसे छोड़ दे। इसके बाद आरोपित बोला चलो स्टेशन तक छोड़ देता हूं। बाइक में बैठाकर बातचीत के दौरान दिल्ली जाने का कारण पूछा। तब नाबालिग ने उसे पूरी बात बताई।

इसके बाद आरोपित नाबालिग लड़की को स्टेशन न छोड़कर कोकर न्यू नगर स्थित अपने घर ले गया। जहां, दूसरा आरोपित आनंद पहले से मौजूद था। घर ले जाने के बाद अंकित ने नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया। जबकि आनंद ने छेड़छाड़ की।

आरोपित के दिए मोबाइल पर सिम डालने से ट्रेस हुई नाबालिग :

नाबालिग को अगवा करने के बाद आरोपित अंकित ने उसकी मदद करने का झांसा दिया और एक मोबाइल खरीदकर भी दी। लड़की घर से केवल सिम लेकर निकली थी। उस सिम को मोबाइल में डालते ही पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस किया।

इसके बाद पुलिस संबंधित लोकेशन पर पहुंची और नाबालिग को बरामद कर लिया। जबकि आरोपित अंकित और आनंद को भी दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार नाबालिग ने ही आरोपित से कहा था कि वह एक मोबाइल खरीदना चाहती है। इसके बाद आरोपित ने उसे मोबाइल खरीदकर दिया।

मां-पिता ने ले लिया था मोबाइल, इससे हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार नाबालिग दिल्ली में मौसी के घर रहती थी। वहां से लौटकर घर में रह रही थी। रांची में उसका मन नहीं लग रहा था। वह मोबाइल पर बातचीत किया करती थी। इस वजह से माता-पिता ने उससे मोबाइल छीन लिया था। जिससे वह कई दिनों से परेशान थी।

शनिवार को भी मोबाइल देने की बात को लेकर माता-पिता से नाबालिग का झगड़ा हुआ। शाम चार बजे गुस्से में आकर वह घर से निकल गई। रात आठ बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। मोहल्ले से लेकर दोस्त व रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, मगर उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.